ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Peanuts side effects: सर्दियों में मूंगफली के अत्यधिक सेवन से पड़ सकते हैं बिमार, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं

मगर क्या आपको पता है मूंगफली के अत्यधिक (Peanuts side effects) सेवन से कई करह की गंभीर बिमारियां भी होती हैं जो आपको बड़ी परेशानियों में डाल सकती है। ज़्यादा मूंगफली पेट पर सीधा असर करती है जिससे सूजन, दस्त और कब्ज़ जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

नई दिल्ली: सर्दियों में स्नैक्स के तौर पर मूंगफली (Peanuts side effects) अधिकतर लोगों की पहली पसंद होती है। धूप में बैठकर इसे खाने में अलग आनंद आता है। लोग इसे नाश्ते के तरह भी सुबह के वक्त खा लेते हैं या कई लोगों के लिए ये टाईमपास का सहारा होती है। मगर क्या आपको पता है मूंगफली के अत्यधिक (Peanuts side effects) सेवन से कई करह की गंभीर बिमारियां भी होती हैं जो आपको बड़ी परेशानियों में डाल सकती है। ज़्यादा मूंगफली पेट पर सीधा असर करती है जिससे सूजन, दस्त और कब्ज़ जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

हो सकती हैं ये बिमारियां व समस्याएं

ओमेगा 3 हो सकते हैं कम

मूंगफली में जितने लाभकारी गुण होते है, उससे उतनी ही परेशानियां भी होती है। मूंगफली खाने से ओमेगा 3 की सबसे ज़्यादा कमी हो जाती है जो इंसान के लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा कर देती है। इसके अलावा मूंगफली में ओमेगा 6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें: Weight Loose Tips: साल के अंत तक वज़न घटाने के इन नुस्ख़ों ने चलाया अपना जादू, टॉप पर रहें ये ड्रिंक्स

हो सकती है एलर्जी की समस्या

सस्ते के साथ मूंगफली टाईमपास का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। चलते-फिरते या घूमते हुए लोग इसे खाना बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं। मगर इसे खाने से शरीर में एलर्जी भी हो सकती है क्योकि इसमे फॉसफोरस की बहुत ज़्यादा मात्रा पाई जाती है और इसे ज़्यादा खाने से शरीर में ज़रुरी तत्वों की कमी भी हो जाती है इसलिए इसके अधिक इस्तेमाल से शरीर पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं और ऐसा होने से तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर की हो सकती है परेशानी

मूंगफली में सोडियम की मात्रा ज़्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। इसमे नमक भी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमारे ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है। ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल रखने के लिए सोडियम का मात्रा को भी कन्ट्रोल में रखना चाहिए इसलिए मूंगफली का एक लिमिट में सेवन करना चाहिए।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button