न्यूज़बड़ी खबरराजनीति

जी 20 की दिल्ली बैठक : दुनिया कर रही भारत की जयकार ,पाकिस्तान में रुदाली

G-20 Meeting Delhi: भारत का पडोसी देश पाकिस्तान आज कहाँ है ? यह सवाल भारत के लोग नहीं पाकिस्तान के लोग ही अपनी सरकार से रहे हैं। जो कट्टर है वे वे भारत के खिलाफ जहर आज भी उगल रहे हैं लेकिन जो संजीदा इंसान हैं वे भारत की कामयाबी भी झुंझला रहे हैं और पाकिस्तान सरकार को हिकारत की नजर से देख भी रहे हैं। यह बात और है कि पाकिस्तान जी 20 का सदस्य देश नहीं है लेकिन पाकिस्तान के सम्बन्ध उन कई देशों से हैं जो अभी दिल्ली में पधारे हुए हैं और दुनिया की हालत पर चरचा कर रहे हैं। पाकिस्तानी लोगों को अब लगने लगा है कि कभी एक ही मुल्क के दोनों देश में कितना फर्क हो गया है। भारत आसमान को छूने के लिए आगे बढ़ता जा रहा है और पाकिस्तान रोटी के लिए भी तरस। यह कोई व्यंग नहीं है। लेकिन नेताओं ने भारत के खिलाफ जो आतंकी गतिविधियां चलाई उससे भारत का तो कुछ नहीं बिगड़ा ,पकिस्तान कही का नहीं रहा। पाकिस्तान को भी लगने लगा है कि शांति में ही सब कुछ है। शांति जहां भी है विकास तेज है।

Also Read : Breaking Hindi News Toay | Top 10 Hindi News
पकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो चल रहा है जिसमे एंकर ने पाकिस्तानी जनता के बीच जाकर उनसे भारत में हो रहे जी 20 सम्मलेन को लेकर बात कर रहे हैं। और पूछ रहे हैं कि भारत इतना गए निकल गया है कि वहाँ जी 20 जैसे सम्मलेन हो रहे हैं और दुनिया के शीर्ष नेता इंडिया में हैं तो पाकिस्तान क्यों पीछे रह गया ?इसके जवाब में लोगों ने जो कुछ कहा है वह बेहद दिलचस्प है। एक पाकिस्तानी ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हो रही है। इंडिया ने हमें जी 20 शिखर सम्मलेन का न्योता नहीं दिया जबकि हम भी परमाणु संपन्न देश हैं। वही बांग्ला देश को बुलाया गया।

Read More: Lates Hindi News Today | Hindi Samachar
एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा है कि पाकिस्तान गलती से आजाद हो गया है। जो लोग उस वक्त बंटवारे का विरोध कर रहे थे वे लोग सही थे। एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा कि भारत हमसे बहुत आगे निकल चुका है। भारत वाले कश्मीर में हमसे ज्यादा सुविधाएं हैं। उनसे हमारा कोई मुकाबला नहीं। एक अन्य पाकिस्तानी ने देश की सरकार और नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान भूखा ,नंगा मुल्क है और ऐसे देश से कोई रिश्ते नहीं बनाता। हर देश यह सोंचता होगा कि पाकिस्तान हमसे पैसे मांगने आया है। भारत से पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं। वे चाँद पर चले गए हैं। और हमारे झगडे ख़त्म नहीं हो रहे।


इसी वीडिओ में इमरान खान के समर्थक एक आदमी कहते हैं कि अगर इमरान खन देश के पीएम रहते तो ये जी 20 की बैठक पाकिस्तान में भी होते। जब एंकर ने टोका कि पाकिस्तान तो जी 20 का सदस्य भी नहीं है तो वह आदमी और भी झुंझला गया।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button