खेलट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

CWG 2022: PM Modi ने बेहद खास अंदाज में बैडमिंटन टीम को दी जीत की बधाई, देखें Video

CWG 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम (Indian Badminton Team) को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह पदक देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित होगा. पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में मलेशिया से 1-3 से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

राष्ट्रपति मुर्मू का ट्वीट-

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों को बधाई. उन्होंने जो कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन दिखाया वह उल्लेखनीय है. मैं सभी खिलाड़ियों की सराहना करती हूं.

पीएम मोदी ने भी बैडमिंटन टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैडमिंटन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धि पर गर्व है.
मोदी ने ट्वीट किया, भारत में बैडमिंटन लोकप्रिय खेलों में से एक है. राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाएगा और इससे भविष्य में अधिक से अधिक लोग इस खेल को अपनाएंगे.

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button