उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Loksabha Election-2024: तैयारी के पहले चरण में बीजेपी10 करोड़ लोगों को सरकार की उपलब्धि बताएगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक नई पहल की है। इससे तहत 45 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। योगी सरकार एक परिवार से एक व्यक्ति को रोज़गार देने पर काम शुरू कर रही है। इसके तहत इस साल 45 लाख परिवार की महिलाओं को रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत 2.83 लाख नये महिला स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। इस समय 6.93 लाख महिला स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह में 11 महिला सदस्य की होती हैं। इस तरह से प्रदेश में 31.13 लाख महिलाओं को नए समूहों से जोड़ा जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election-2024) की तैयारियों के पहले चरण में जुट गयी है। इसके तहत प्रदेश की 10 करोड़ जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।


आगामी आम चुनाव के लिए पहले चरण की तैयारी में जुटी यूपी बीजेपी ने 10 करोड़ लोगों तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 27,634 शक्ति केन्द्रों पर अभिभाषण के विषयों पर संगोष्ठी आयोजित करना शुरू कर दी है। एक संगोष्ठी में कम से कम 200 लोगों को शामिल किया जा रहा है ।


बता दें कि हाल ही में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी संसद में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र किया था । उन्हीं उपलब्धियों को अब जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में शक्ति केन्द्रों संगोष्ठी को माध्यम बनाया जा रहा है, इससे शुरू होगी10 करोड़ लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है।

यह भी पढेंः UP Police SI : कोल्ड ड्रिंक कर्मचारी को पीटते रहे दबंग, दरोगा देखता रहा मोबाइल पर रील


दूसरे चरण में बीजेपी सीधे आम जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनायी। इससे लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर लगातार वहां के बीजेपी पदाधिकारियों बैठक करके आगामी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।


इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक नई पहल की है। इससे तहत 45 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। योगी सरकार एक परिवार से एक व्यक्ति को रोज़गार देने पर काम शुरू कर रही है। इसके तहत इस साल 45 लाख परिवार की महिलाओं को रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत 2.83 लाख नये महिला स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। इस समय 6.93 लाख महिला स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह में 11 महिला सदस्य की होती हैं। इस तरह से प्रदेश में 31.13 लाख महिलाओं को नए समूहों से जोड़ा जाएगा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button