उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

केन्द्रीय मंत्री के कारोबारी भतीजे ने फांसी लगायी, नहीं मिला सुसाइड नोट, घरेलू विवाद में जान देने का शक

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो नंद किशोर का पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस उन्हें अस्पताल में  ले गयी, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नंद किशोर के पुत्र का कहना है कि वे कई दिनों से काफी परेशान थे। इस मामले में फिहहाल कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

लखनऊ। बुधवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने फांसी लगा ली। मृतक नंद किशोर (47) रियल एस्टेट कारोबारी था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की आशंका जतायी है।

लखनऊ की मोहनगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर दुबग्गा के बेगरिया स्थित अपने घर में थे। बुधवार सुबह देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो उनके बेटे विशाल ने आवाज लगायी। कई आवाजों के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इस पर किसी अनिष्ट की आशंका से पुलिस को सूचना  दी गयी।

यह भी पढेंःपीएम मोदी की नन्हीं समर्थकः सात साल की अध्यावा जडेजा ने कविता सुनाकर जीता प्रधानमंत्री का दिल

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो नंद किशोर का पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस उन्हें अस्पताल में  ले गयी, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नंद किशोर के पुत्र का कहना है कि वे कई दिनों से काफी परेशान थे। इस मामले में फिहहाल कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

बता दें कि मृतक के दो पत्नियां हैं, जिनमें एक हिन्दू व दूसरी मुस्लिम समुदाय से है। उनकी पहली हिन्दू पत्नी से दो बेटे और दो बेटियां हैं। जबकि मुस्लिम पत्नी शकीला से दो बेटे हैं। पुलिस को आशंका है कि दो पत्नी व छह बच्चों के बीच में फंसकर ही उन्होंने यह घातक कदम उठाया है। पुलिस आत्महत्या के सही कारण जानने के लिए मामले की जांच कर रही है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button