ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक कांफ्रेंस में पाक को आईना दिखाया है। बाइन ने अंर्तराष्ट्रीय मंच से जो लताड़ लगायी है, उससे पाक की विश्व में साख गिरी है। जो बाइडन ने कहा है कि पाकिस्तान विश्व में सबसे खतरनाक देश में से एक है। पाकिस्तान का अपने परमाणु हथियारों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और सरकार में परस्पर कोई समन्वय नहीं है। पाक लगातार परमाणु हथियारों का भंडारण करता जा रहा है। इसलिए वह विश्व के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।  

जो बाइडन की पाकिस्तान के खिलाफ इस टिप्पणी के तमाम मायने निकाले जा रहे हैं। एक यह कि पाकिस्तान का अमेरिका से अच्छे संबंधों का दावा कमजोर हुआ है।

यह भी पढेंः यूपी मदरसा सर्वेः मुरादाबाद गैर मान्यता प्राप्त मदरसे में नं.-1, टॉप-10 में पश्चिमी यूपी के 5 जनपद शामिल

दूसरा यह है कि अमेरिका पाकिस्तान की आर्थिक मदद व हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। लेकिन वह दुनिया को दिखाना चाहता है कि पाक से उसका अब गहरा सरोकार नहीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने डेमोक्रेटिक कांफ्रेंस में यूक्रेन के साथ देना स्वीकारा। बाइडन ने यूक्रेन को 725 मिलियन डालर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है।

रुस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका अप्रत्यक्ष रुप से यूक्रेन का साथ दे रहा है। रुस अमेरिका के खासा नाराज है। वह बार-बार परमाणु बम छोड़ने की धमकी दे रहा है। अमेरिका का अब तक खुलकर यूक्रेन का साथ न देना भी उसकी बड़ी रणनीति का हिस्सा है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button