उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Greedy Groom: बारात लेकर नहीं पहुंचा दुल्हा, सजा रह गया मंडप, सूने रहे गये दुल्हन के मेंहदी लगे हाथ

बिजनौर। बिजनौर में बारात जाने की पूर्व संध्या पर लालची दुल्हा (Greedy Groom) फरार हो गया। इस कारण बारात नियत तिथि को नहीं पहुंची। दुल्हन के मेंहदी लगे हाथ सूने रहे गये। साथ ही बारात के स्वागत के लिए सजा मंडप भी सूना रहा गया और निकाह में पहुंचे मेहमानों को भारी निराशा हुई।


यहां के शेरकोट में निकाह होने के खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील जो गयी, जब बारात निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। दरअसल दुल्हे ने शादी से एक दिन पहले दुल्हन से बात की। उसने कहा कि क्या शादी में तुम्हारे पिता कार दे रहे हैं। दुल्हन के इंकार कर दिया। इस पर दुल्हा शादी से एक दिन पहले दुल्हे घर छोड़कर फरार हो गया।

बारात न आने का पता चलते पर रोती हुई दुल्हन समरीन


यह जानकारी दुल्हन पक्ष को मिलते ही अफरा तफरी मच गई। दुल्हन के पिता शमीम ने ग्राम प्रधान शीतल चौहान व अन्य ग्रामीणों के साथ जाकर थाने में दुल्हे पक्ष के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करायी। पुलिस ने दुल्हे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

यह भी पढेंः Bomb Blasts in J& K: जम्मू के नरवाल में दो बम धमाके, 9 लोग घायल

हाथों में मेहंदी लगाये बैठी दुल्हन समरीन अपनी बारात आने का इंतजार कर रही थी। बारात न आने के कारण दुल्हन परिवार की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई। आरोप है कि दुल्हे इरशाद ने फोन कर स्कार्पियों कार की मांग कर डाली। लेकिन उन्होने ऐन मौके पर कार देने में असमर्थता जतायी। स्कार्पियों कार देने की शर्त पर ही उसने बारात लाने की बात कही।

निकाह में शामिल होने आये मेहमान बारात आने पर दुल्हे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विचार विमर्श करते हुए


बताया गया है कि दुल्हन के परिवार वालों ने दुल्हे के परिवार वालों को समझाने की काफी कोशिश की,लेकिन दुल्हे व दुल्हे के परिवार वालो ने एक न सुनी।फिलहाल दुल्हन व दुल्हन के परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है,। दुल्हन पक्ष ने पुलिस में तहरीर देकर दुल्हे व उसके परिवार वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने इस मामले में शमीम की तहरीर मुकदमा तो जरुर दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक दुल्हे परिवार के किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नही की है। इस कारण दुल्हन का परिवार बेहद दुखी नजर आ रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button