उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

BJP MP: सांसद साक्षी महाराज बोले- लोकसभा लडूंगा तो उन्नाव से, नहीं तो हरिद्वार में करुंगा विश्राम

उन्नाव । बीजेपी सांसद (BJP MP) साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने यहां एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी। साक्षी महाराज ने कहा कि वे लोकसभा-2024 के चुनाव में वे चुनाव लड़ेंगे, तो केवल उन्नाव लोकसभा ( Unnav Loksabha Seat) से लड़ेगें। अगर उन्हें यहां से टिकट नहीं मिला, तो चुनाव न लड़कर हरिद्वार में रहकर विश्राम करेंगे।


बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनकी गिनती बीजेपी के फायर ब्रांड सांसदों में होती है। वह अपने बिंदासपन और सनातन धर्म के पुरजोर समर्थक के लिए जाने जाते हैं। साक्षी महाराज ने अपने उन्नाव संसदीय आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि अगर वे चुनाव लड़े तो केवल उन्नाव से लड़ेंगे। किसी दूसरी जगह से चुनाव लड़ने की बजाय हरिद्वार में जाकर विश्राम करना ज्यादा पसंद करेंगे।

यह भी पढेंः Greedy Groom: बारात लेकर नहीं पहुंचा दुल्हा, सजा रह गया मंडप, सूने रहे गये दुल्हन के मेंहदी लगे हाथ


बता दें कि साक्षी महाराज ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जनपद उन्नाव से टिकट कटने पर बीजेपी को धमकी दे डाली थी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर टिकट काटा गया, तो इसका अंजाम भाजपा के लिए बुरा होगा। साक्षी महाराज को पता चला कि उन्नाव से उनका टिकट कट सकता है।


तब उन्होंने अपना टिकट कटने की बात की संभावना पर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को पत्र लिख कहा था कि उनका टिकट कटने पर पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। महाराज ने अपने पत्र में लिखा था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में इकलौता ओबीसी चेहरा हैं। इसलिए यदि उनके टिकट को काटा गया तो भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।


सांसद उन्नाव साक्षी महाराज ने एक बार फिर से अप्रत्यक्ष रुप से भाजपा को अपना टिकट न काटने का संदेश दिया है। हालांकि अभी लोकसभा चुनाव का माहौल बनने में कई माह बाकी है। लेकिन अंदरखाने भाजपा ने इसकी तैयारी कर दी है। हो सकता है कि इस बार भाजपा उन्नाव से किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारे। इस बार को चुनाव पिछली बार के मुकाबले अलग होगा। इसलिए उन्होंने पहले ही कह दिया कि अपनी बात भाजपा नेतृत्व तक पहुंचा दी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button