उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Sports Ministry Action: कैसरगंज सांसद को झटका: खेल मंत्रालय ने की 3 दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती रद्द

गोंडा। खेल मंत्रालय ( Sports Ministry) ने कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद ( Kesarganj MP) बृजभूषण सिंह को एक ओर झटका दिया है।

कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह को जोर का झटका धीरे से देते हुए खेल मंत्रालय ( Sports Ministry) ने गोंडा में चल रही तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती को रद्द दिया है। इससे पहले शनिवार को खेल मंत्रालय ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह (Brijbhushan Singh) का पक्ष लेने वाले खेल सचिव विनोद तोमर को निलंबित कर दिया था।


गोंडा नंदिनीनगर में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता (Wrestling Competition) शनिवार को शुरु हुई थी। इसका उद्घघाटन बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने ही किया था। कई प्रांतों से पहलवान प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे। इस प्रतियोगिता को लेकर कई तरह तरह के सवाल उठ रहे थे। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष को पद से हटाने के बावजूद कुश्ती प्रतियोगिता होने व उन्हें के हाथों उद्घाटन होने पर यह कार्रवाई की है।

यह भी पढेंः BJP MP: सांसद साक्षी महाराज बोले- लोकसभा लडूंगा तो उन्नाव से, नहीं तो हरिद्वार में करुंगा विश्राम


कुश्ती संघ के अध्यक्ष के निलंबन के बाद कुश्ती संघ भारत (WFI) की सारी गतिविधियों पर खेल मंत्रालय ने तत्काल रोक लगा दी है। यह रोक ओवर साइट कमेटी गठित होने तक लगायी गयी है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से लिया गया शुल्क अब वापस किया जाएगा।

कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन में शामिल सांसद ब्रज भूषण सिंह. इसी प्रतियोगिता को ही रद्द किया गया है


बता दें कि पिछले सप्ताह दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हरियाणा के पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण व मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाये थे। इसके बाद खेल मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी करके 72 घंटों के भीतर आरोपों के जबाव दाखिल करने को कहा था।


मेडल धारक पहलवानों व संघ अध्यक्ष के साथ विवादों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। वैसे भी विवादों से सांसद बृजभूषण सिंह का गहरा नाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा झटका लगा है। उन्हें अभी तक नये विवाद में मुंह की खानी पड़ी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button