ट्रेंडिंगन्यूज़

Jawaharlal Nehru Jayanti: क्या आपको पता है 14 नवंबर को क्यों मनाते है बाल दिवस, चाचा नेहरू कोट में क्यों लगाते थे गुलाब, जानिए क्या है इसका राज?

देश आज अपने पहले प्रधानमंत्री (Jawaharlal Nehru Jayanti) को याद कर रहा है। आज 14 नवंबर को देशभर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कई तरह के कार्यकम आयोजित किए गए है। नेहरू की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली: देश आज अपने पहले प्रधानमंत्री (Jawaharlal Nehru Jayanti) को याद कर रहा है। आज 14 नवंबर को देशभर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कई तरह के कार्यकम आयोजित किए गए है। नेहरू की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। उन्हें बच्चों से अधिक लगाव थे। इसलिए उन्हें चाचा नेहरू कहकर भी बुलाया जाता था। आज उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Jaya Bachchan: नव्या नवेली के पॉडकास्ट में जया ने ती पीरीयड्स पर बात, बताया शूट के दौरान होती थीं कितनी मुश्किलें

पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया नमन

पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।

वहीं जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और खड़गे ने श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने नेहरू की जयंती पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है।” पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन कर ट्वीट किया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

1.पत्नी की याद में लगाते थे गुलाब का फूल

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टा पोस्ट में लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू अपनी पत्नी कमला नेहरू की याद में हर दिन अपने कोट में लाल गुलाब लगाया करते थे. आपको बता दें कि लंबी बीमारी के चलते कमला नेहरू जी की साल 1938 में मौत हो गई थी.

2.बच्ची ने लगाया गुलाब का फूल

1938 के आसपास एक जुलूस में एक बच्ची ने अपने चाचा नेहरू के कोट पर लाल गुलाब लगा दिया था. ऐसा कहा जाता है कि जवाहर लाल नेहरू बच्चों की तुलना हमेशा गुलाब के फूल से करते थे. वो कहते थे कि बच्चे बाग की कलियों के जैसे होते हैं. उन्हें प्यार, स्नेह से बड़ा करना पड़ता है, क्योंकि वो ही देश का भविष्य हैं.

3.लाल गुलाब चंचलता का सूचक

वहीं The Ladies Home Journal के सह-संपादक Bruce और Beatrice Gould ने जब नेहरू जी से पूछा कि आखिर आप गुलाब के फूल को क्यों लगाते हैं? तब नेहरू जी ने जवाब दिया कि ये लाल गुलाब चंचलता का सूचत है. गंभीर मसलों पर हल्की चीजें भी याद करना जरूरी है.

भारत हर साल 14 नवंबर को बहुत ही मस्ती और उल्लास के साथ बाल दिवस मनाता है। यह दिन बच्चों को समर्पित है। बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को उनके अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में सशक्त बनाता है। आज ही के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे।

Children’s Day का इतिहास और महत्व

बाल दिवस पहली बार 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल दिवस घोषित किया गया था, लेकिन वर्ष 1964 में जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद, भारतीय संसद ने पहले प्रधानमंत्री की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था, वे बच्चों को राष्ट्र का भविष्य और कल का नागरिक मानते थे। “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे।

जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करते हैं, वह देश का भविष्य तय करेगा, ”जवाहर लाल नेहरू ने एक बार कहा था। IIT, AIIMS और भारतीय प्रबंधन संस्थान सहित कई संस्थानों की स्थापना के पीछे नेहरू का हाथ था। वह बच्चों की शिक्षा के प्रबल हिमायती थे और उनके अधिकारों के लिए कड़ी मेहनत करते थे।

इस दिन बच्चों को चॉकलेट और उपहार बांटे जाते हैं। स्कूल और शैक्षणिक संस्थान इस दिन को देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी आयोजित करके मनाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र मनाते हैं 20 नवंबर को बाल दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके कारण, भारत में भी 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। लेकिन कई देशों में इसे अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है। वहीं अब भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

political news
Neetu Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button