ट्रेंडिंगधर्म-कर्म

3 October 2022 Rashifal: इस नवरात्रि पूरे होंगे इन राशिवालों के रुके हुए काम, कुछ जातकों के चमकेंगे सितारे

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2022) की शुरुआत 26 सितंबर से हो गई है। इस नवरात्रि माँ दुर्गा इन कुछ राशियों के जातकों पर अपनी विशेष (3 October 2022 Rashifal) कृपा बनाएंगी। इस नवरात्र में मां दुर्गा के 9 रुपों की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर (3 October 2022 Rashifal) तक नवरात्रि की धूम रहेगी। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं. ज्योतिषों का मानना है कि नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) के दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। इन राशि वालों (3 October 2022 Rashifal) के लिए नवरात्रि के 9 दिन वरदान के समान साबित होंगे। आज के राशिफल में (Aaj Ka Rashifal) मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक राशिवालों पर माता की कृपा बनी रहेगी, और धन-वर्षा भी होगी.

मेष राशि

आज जो भी कार्य करेंगे उसमें उत्साह बना रहेगा। शारीरिक व मानसिक (3 October 2022 Rashifal) रुप से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी।परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ खुशी के पल बिता सकेंगे। मां की तरफ से लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रवास की संभावना है। आर्थिक लाभ, स्वादिष्ट भोजन और भेंट- सौगात प्राप्त करके आनंद का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि

आप के भीतर क्रोध और हताशा हावी होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।परिवार और आर्थिक मामलों की चिंता बनी रहेगी (3 October 2022 Rashifal) । स्वभाव की उग्रता के कारण किसी के साथ मतभेद या झगड़े होने की संभावना है। मेहनत का परिणाम नहीं मिलेगा।

मिथुन राशि

आपके परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। व्यापार या नौकरी में लाभ हो सकेगा। उच्च पदाधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह की संभावना है। स्त्री मित्रों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

आज आप घर की सजावट में अधिक समय देंगे। घर के लिए नए फर्निचर खरीदेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा तथा पदोन्नति होने की भी संभावना है। परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सरकार की ओर से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने सभी काम बेहतरीन तरीके से सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

सिंह राशि

गुस्से वाला स्वभाव होने के कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। संघर्ष या विवाद के कारण किसी के नाराज होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें नहीं तो धोखा हो सकता है। व्यवसाय या नौकरी में परेशानी आएगी जिसके कारण इच्छानुसार काम नहीं हो सकेगा।किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा तबीयत खराब हो सकता है। गुस्से को काबू करने के लिए मौन की दवा अपनाएं। खर्च में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें, ध्यान रखें कि वे आपको परेशान नहीं करें। आपको जल और अग्नि से भी बचना होगा। कानूनी या अनैतिक काम से परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Navratri Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की आराधना, मां देवी बरसाएंगी भक्तों पर कृपा

तुला राशि

आज का दिन मौज- मस्ती, मनोरंजन, रोमांस और प्रणय में बीतेगा।आप लोगों का सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारों से लाभ होगा। अच्छे वस्त्रालंकार खरीद सकते हैं। वैवाहिक और वाहन सुख का अच्छी तरह आनंद ले सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा।

वृश्चिक राशि

घर में सुख- शांति का माहौल है आप उससे राहत का अनुभव करेगें।शारीरिक – मानसिक स्फूर्ति के कारण काम करने का उत्साह होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। अधूरे कार्य अब पूरे होंगे। लक्ष्मीजी का आशीर्वाद आपके साथ है इसलिए छोटे खर्च होने पर भी आप चिंता नहीं करेंगे।

धनु राशि

आज आप किसी यात्रा के विषय में विचार नहीं करेंगे। काम में सफलता न मिलने से आप निराश होंगे और स्वभाव में आवेश होगा। गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बाकी सब खराब हो सकता है। पेट की तकलीफ से परेशानी हो सकती है। विवाद या चर्चा के कारण समस्याएँ बढ़ सकती हैं। संतान भी चिंता का कारण बन सकते हैं। रोमांस और आर्थिक लाभ के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि

आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। समाज में अपमानित होने का योग है। शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। शारिरीक रुप से थकान हो सकती है। स्त्रियों से नुकसान होने की संभावना है।

कुंभ राशि

शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के कारण आपका उत्साह बढ़ेगा। दोस्तों और पड़ोसियों के साथ रिश्ते बेहतर होगें। घर में रिश्तेदार और मित्रों के आने से खुशी अनुभव करेंगे। यात्रा का योग है। आप प्रियजनों से मिल सकेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा।

मीन राशि

अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। वित्तीय मामले और लेन-देन में सावधानी रखनी पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होगा। मन पर नकारात्मकता हावी होगी और उसमें से बाहर निकलने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। खानपान पर ध्यान नहीं रखने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button