ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

दिल्ली के जंतर मंतर पर आज ‘आप ‘करेगी मोदी सरकार पर वार ,पुलिस की भारी तैनाती 

Delhi News : AAP to start campaign 'Modi Hatao Desh Bachao' from Jantar Mantar Delhi - News Watch India

AAP Vs BJP Politics News! दिल्ली के जंतर -मंतर पर आज आम आदमी पार्टी  मोदी सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद हुई कार्रवाई पर जनसभा कर रही है। इस सभा को मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सम्बोधित करेंगे ,जंतर -मंतर पर बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किये गए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा है कि इस सभा में काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे साथ ही आप के सभी सांसद और विधायक ,पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान मंच से मोदी हटाओ ,देश बचाओ के नारे भी लगाए जाएंगे। राय ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ अब देश भर में कार्यक्रम होगा और देश भर में मोदी भगाओ अभियान भी चलेगा। 

       गोपाल राय ने आगे कि मोदी सरकार दिल्ली पुलिस के जरिये सबको धमका रही है और डरा भी रही है।  लेकिन हम डरने वाले नहीं है। अब देश भर में मोदी भगाओ और देश बचाओ का अभियान चलेगा और अगले लोक सभा चुनाव तक यह अभियान जारी रहेगा। मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है और अपने विरोधियों पर करवाई करने से नहीं चूक रही है। बीजेपी के लोग मोदी के विरुद्ध आवाज को देश के खिलाफ मानते हैं। क्या मोदी कोई देश है ?

 बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली के कई इलाको में बड़े स्तर पर पोस्टर लगाए गए थे जिसमे मोदी भगाओ ,देश बचाओ के नारे लिखे गए थे। इसके बाद सरकार की तरफ से इस पर कार्रवाई की गई। सभी पोस्टरो को हटाया गया और करीब 40 से ज्यादा लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभी तक 6 लोगो को गिरफ्तार भी किये गए हैं। दो प्रिंटिग प्रेस के खिलाफ भी करवाई की गई है और इसके साथ ही पोस्टर ले जा रही एक वैन को भी जब्त किया गया है।     कहा जा रहा है कि दिल्ली में जी 20 की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी को लग रहा है कि दुनिया भर के विदेशी मेहमान बैठक में आ रहे हैं। ऐसे में पोस्टर से मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी से सरकार की किरकिरी हो सकती है। यही वजह है कि पोस्टर लगाने वालो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर आप इस करवाई के खिलाफ अब सड़को पर उतर रही है। 

आप पार्टी ने सरकार के इस कार्रवाई को तानाशाही तक बता दिया है। पार्टी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि -मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है ,जिसे लेकर मोदी जी ने 100 एफआईआर कर दी हैं। पीएम मोदी आपको शायद मालूम नहीं है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर इसे इतना डर क्यों ?

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button