ट्रेंडिंगतकनीकन्यूज़

Blue Zones Viral News: दुनिया की इन जगहों पर 100 साल तक जीवित रहते है लोग, क्या है इसके पीछे का राज?

आजकल की लोगों की जिंदगी के लाइफस्टाइल, मिलावटी खाने और प्रदूषित वातावरण की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े होते जा रहे हैं. लोग इस वजह से बीमार होकर मर भी रहे हैं. लेकिन क्या आप एक ऐसी जगह के बारे में जानते है जहां पर लोगों की औसत आयु लगभग 100 साल है.

नई दिल्ली: दुनिया (Blue Zones Viral News) में अब बहुत कम ही लोग ऐसे है जो 100 साल से ज्यादा जीते हो. आजकल की लोगों की जिंदगी के लाइफस्टाइल, मिलावटी खाने और प्रदूषित वातावरण की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े होते जा रहे हैं. लोग इस वजह से बीमार होकर मर भी रहे हैं. लेकिन क्या आप एक ऐसी जगह के बारे में जानते है जहां पर लोगों की औसत आयु लगभग 100 साल है.

ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी में दुल्हा-दूल्हन और गेस्ट के साथ सांड की भी एंट्री, डर कर भाग खड़े हुए लोग, जमकर वायरल हो रही वीडियो

खराब खानपान का लोगों की सेहत पर गहरा असर

बदलते समय के साथ खराब खानपान लोगों की सेहत पर गहरा असर छोड़ रहा है। यह समय से पहले लोगों की मौत का कारण भी बन रहा है। एक समय था जब लोग 100 साल से भी ज्यादा जीवन जीते थे। लेकिन आज लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार है इसका एक कारण खराब वातावरण के साथ-साथ खराब खान-पान भी है। बढ़ता पॉल्यूशन लोगों के तनाव का करण बनता जा रहा है। वहीं पिछले कुछ सालों में हमने देखा कि हार्ट अटैक, कोरोना और अन्य बीमारियों से लोगों की जान जा चुकी है।

इस जगह का नाम ब्लू जोन रखा गया

कोरोना काल के समय लोग ज्यादा तनाव में रहने लगे थे. जिसके कारण अचानक मृत्यु दर में वृद्धि देखी गई. लेकिन एक ऐसा देश जहां मृत्यु दर में कमी देखी गई. इस जगह पर लोग 100 साल से ज्यादा जीवित रहते है. इस जगह को वैज्ञानिकों ने ब्लू जोन का नाम दिया है. WHO के अनुसार, 2019 में दुनिया भर में औसत जीवन प्रत्याशा (Average life expectancy) 73.4 साल थी.

95% पौधों पर आधारित भोजन खाते हैं

कोई एक जगह नहीं बल्कि ऐसी 6 जगहें है। ब्लू ज़ोन क्षेत्रों में इटली का सार्डिनिया, ग्रीस का इकारिया, जापान का ओकिनावा, अमेरिकी देश कोस्टा रिका का निकोया क्षेत्र और संयुक्त राज्य अमेरिका में कैलिफोर्निया में लोम्बा लिंडा जगह शामिल है। बता दें कि इन स्थानों के बारे में किताबों में भी लिखा गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है। तो यहां सबसे बड़ा कारण आहार है। ब्लू जोन में रहने वाले लोगों में अधिकतर चीजे समान हैं। ब्लू जोन में रहने वाले लोगों का अन्य लोगों के मुकाबले खानपान कम है। साथ ही यहां लोग मुख्य रूप से शाकाहारी है। ब्लू ज़ोन में रहने वाले लोग 95% पौधों पर आधारित भोजन खाते हैं।

यहां के लोग आध्यात्मिक समुदाय में विश्वास करते हैं। यहां लोग दिन में कई बार गर्म खाना जैसे चाय या कॉफी पीते हैं। साथ ही वैज्ञानिकों का मानना है कि जो लोग तरल पेय पदार्थ का सेवन अधिक करते हैं वह कई बीमारियों से दूर रहते हैं। लोग शकरकंद और खरबूजे खाते हैं। दोनों विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होते हैं।

political news
Neetu Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button