ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

सुप्रीम कोर्टः डीवाई चंद्रचूड़ ने ली सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ

नये मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के  पिता यशवंत विष्णु चन्द्रचूड़ भी भारत के (सर्वोच्च न्यायालय) मुख्य न्यायाधीश रहे चुके हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कोई जस्टिस पिता के बाद बेटा भी देश के सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बना है।

नई दिल्ली। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलायी।

नये मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के  पिता यशवंत विष्णु चन्द्रचूड़ भी भारत के सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश रहे चुके हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कोई जस्टिस पिता के बाद बेटा भी देश के सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बना है।

सुप्रीम कोर्ट के नये मुख्य डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल 9 नवंबर, 2022 से 10 नवंबर, 2024 तक यानी पूरे दो साल रहेगा। वे नवंबर, 2024 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। डीवाई चंद्रचूड़ ने यूयू ललित की जगह ली है। ललित का बतौर मुख्य न्यायाधीश कार्यकाल मंगलवार के समाप्त हो गया था।

यह भी पढेंः गर्लफ्रैंड की हत्याः दोस्ती तोड़ने पर अड़ी युवती को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मौत

हालांकि 6 नवबंर, 2022 को ही पूर्व मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित को औपचारिक सेरेमोनियल बेंच का गठन कर उन्हें विदाई दे दी गयी थी।  ललित के पिता भी न्याय विभाग के उच्च अधिकारी रहे थे।

नये मुख्य डीवाई चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चन्द्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के16वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। यशवंत विष्णु चन्द्रचूड़का बतौर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985 तक रहा है।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button