Sliderट्रेंडिंगराजनीतिराज्य-शहर

दक्षिण की राजनीति में कांग्रेस का बड़ा एक्शन ,शर्मिला की पार्टी का कांग्रेस में विलय

South India Politic’s: दक्षिण की राजनीति को साध रही कांग्रेस को आज बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना की वाईएस पार्टी का आज कांग्रेस में विलय हो गया। इस पार्टी को आँध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की बहन चला रही थी। लेकिन आज जगन की बहन वाईएस शर्मिला ने न सिर्फ खुद को कांग्रेस में शामिल किया बल्कि अपनी पूरी पार्टी को भी कांग्रेस में विलय कर लिया है। माना जा रहा है कि शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने से आंध्रा प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी सफलता आगामी चुनाव (Next Election) में मिल सकती है।

Also Read : Latest Hindi News Today Live | Hindi samachar Today

शर्मिला (Sharmila )आज सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ( Congress President Kharge) और राहुल गाँधी (Rahul Gandhi ) की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने शर्मिला को पर्त्य का स्कार्फ पहनाकर कांग्रेस में उनका स्वागत किया है। इसके बाद शर्मिला के समर्थकों ने नारे भी लगाए। जानकारी के मुताबिक इस मौके पर शर्मिला के पति अनिल कुमार, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल (Congress General Secretary Venugopal) और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh ) के पार्टी अध्यक्ष ( Party President ) जी रूद्र राजू भी उपस्थित थे। बाद में मीडियाकर्मियों को शर्मिला ने कहा कि उन्हें वाईएसआर (YSR) टीपी (TP) का कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में विलय करके ख़ुशी हुई। शर्मिला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगी।

Read Here : Latest Political News in Hindi | Political Samachar Live Update’s

शर्मिला ने कहा कि मेरे पिट का सपना था राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री (Prime Minister) के रूप में देखना। और अब हमें ख़ुशी है कि हम इस काम को आगे बढ़ाने में सहयोगी हूँ। शर्मिला ने कहा कि तेलगु समाज के महान नेता वाईएस राजशेखर रेड्डी (YS Rajasekhara Reddy) ने न केवल भर कांग्रेस पार्टी की सेवा की बल्कि कांग्रेस की सेवा में अपना जीवन भी न्योछाबर कर दिया। आज उन्हें बहुत ही ख़ुशी होगी कि उनकी बेटी उनके नक्शेकदम पर आगे बढ़ रही है।

शर्मिला ने आगे कहा है कि कांग्रेस भी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और यह सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी भी है। इस पार्टी ने भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है यह पार्टी देश के सभी वर्गों, जातियों और समुदाय को एक साथ लेकर आगे बढ़ने वाली पार्टी है। इस पार्टी ने देश की बहुत सेवा की है और आगे भी करती रहेगी।

शर्मिला ने यह भी कहा कि एक ईसाई होने के नाते वह मणिपुर (Manipur) की घटना से काफी दुखी है। वहां दो हजार चर्चों को नष्ट किया गया है और 60 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। इसलिए आज के समय में कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है ताकि देश के सभी लोगों को आगे बढ़ाया जा सके और सबका विकास हो। यही वजह है कि आज हम अपनी पार्टी को कांग्रेस में विलय करके गौरवान्वित महशुस कर रही हूँ।

उधर जानकार अब मान रहे हैं कि शर्मिला के कांग्रेस में जाने के बाद आंध्रप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को मिस्का बहुत लाभ मिल सकता है। आंध्रा में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के साथ ही विधानसभा चुनाव (Assembly Election) भी है। अभी आंध्रा के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ( Chief Minister Jagan Reddy) हैं। ऐसे में अब शर्मिला को अब अपने भाई के खिलाफ ही राजनीति को आगे बढ़ानी पड़ेगी। कांग्रेस को भी उम्मीद है कि शर्मिला के आने से पार्टी को लाभ होगा और आंध्रा में कांग्रेस की राजनीति मजबूत होगी।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button