धर्म-कर्मन्यूज़

Dhanteras 2023 Shopping: जानिए धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ क्या खरीदना अशुभ

Don’t Buy These things on Dhanteras: धनतेरस का त्योहार दिवाली से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कुबेर, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ रहता है लेकिन, खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं धनतेरस का दिन क्या खरीदे क्या न खरीदे।

एल्युमिनियम, प्लास्टिक और धारदार सामान न खरीदें

धनतेरस (Dhanteras) के दिन भूलकर भी plastic से बनी वस्तु, aluminium के बर्तन, चाकू, कैंची आदि चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और घर में दरिद्रता आती है।

कांच और आर्टिफिशियल ज्वेलरी

धनतेरस के दिन कांच आदि से संबंधित चीज और artificial jwellery भी नही खरीदनी चाहिए। वहीं, कांच का संबंध राहु से होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मनुष्य की तरक्की रुक जाती है।

काले रंग के कपड़े न खरीदें

धनतेरस के दिन अगर आप कपड़े खरीदने के लिए जा रहे हैं तो काले रंग के वस्त्र बिल्कुल भी न खरीदें। आप चाहें को किसी और रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।

मिट्टी से बने बर्तन

धनतेरस के दिन मिट्टी से बने बर्तन आदि की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के बर्तन खरीदने से घर की बरकत चली जाती है और सुख शांति में भी कमी आती है।

किस चीज की करें खरीदारी

मिट्टी की मूर्ति मिट्टी को 5 तत्वों का प्रतीक माना जाता है और मान्यतता है मिट्टी की मूर्ति की पूजा करने से आपके घर में धन धान्य में वृद्धि होती है और सुख समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन आप गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा कुबेर भगवान की मिट्टी की मूर्ति भी जरूर घर लाएं। ऐसा करने से आपके धन की देवी और धन के देवता आपके घर में वास होता है और पूरे वर्ष धन की कमीं नहीं होने देते

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना जरूरी

Also Read More:Latest Hindi News Today Live Dhram-Karam| Dhram-Karam Samachar Today in Hindi Dhanteras Dhanteras 2023 Dhanteras 2023 Shopping

धनतेरस के दिन घर में झाड़ू जरूर खरीदकर लानी चाहिए। मान्यता है कि झाड़ू को मां लक्ष्मी की प्रतीक माना जाता है कि और धनतेरस पर झाड़ू घर में लाने से आपके घर में आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और परिवार के लोगों के बीच में सुख शांति रहती है। एक बात का ध्या़न रखें कि धनतेरस पर नई झाड़ू लाने से पहले पुरानी झाड़ू घर से निकाल दें।

धनतेरस पर खरीदें धनिया

धनतेरस के दिन साबुत खड़ा धनिया घर में लाना बहुत शुभ होता है। धनतेरस की शाम को पूजा के वक्ता मां लक्ष्मी और कुबेरजी को धनिया जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा आपसे खुश रहेंगी और आपके घर में पैसों की कमी नहीं होगी।

Read: Uttar Pradesh News Today | उत्तर प्रदेश न्यूज़ – News Watch India

पीली कौड़ी

मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय हैं। धनतेरस के दिन आप 5 पीली कौड़ी जरूर खरीदकर लाएं और मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और बिजनैस में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button