न्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिनाया मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां !

मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बीजेपी घर -घर पहुंचा रही है ताकि आगामी चुनाव से पहले जनता को यह बताया जाए कि पीएम मोदी के काल में भारत को क्या मिला और जनता को क्या लाभ हुए। देश भर में उपलब्धियां बताने का अभियान चल रहा है। इस अभियान को मोदी सरकार के मंत्री भी आगे बढ़ा रहे हैं और पार्टी के बड़े नेता भी।

मकसद एक ही है कि कैसे अगले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की जाए।
मोदी सरकार की उपलब्धियों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जनता के सामने रखा है। उन्होंने दावा किया है कि पिछले 9 साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यह सरकार भ्रष्टाचार रहित रही है। निर्मला ने आप की दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि दिल्ली की आप सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रही है।

जनता के पैसे से केजरीवाल ने शीश महल तैयार किया है। आजाद भारत का यह ऐसा सच है जो सबको दिख रहा है।
निर्मला ने कहा कि जब से यह आप की सरकार चल रही है ,भ्रष्टाचार ही कर रही है। यही वजह है कि इस सरकार के कई मंत्री आज जेल में बंद हैं। इस सरकार को बने रहने का कोई औचित्य भी नहीं है। निर्मला ने फिर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्हने कहा कि कोविड के समय में जब पूरी दुनिया में तबाही मची थी ,दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी तब भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही थी। तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कहने को कुछ भी नहीं है क्योंकि मोदी सरकार सबको साथ लेकर आगे चल रही है। हर गरीब को लेकर योजनाए चल रही है और उन योजनाओं का लाभ भी जनता तक पहुँच रहा है।

गैस सिलेंडर ,शौचालय और स्वच्छता का काम जितना इस देश में किया गया है ,आज तक कभी नहीं किया गया।
विपक्ष पर हमला करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोर्ट में जाकर ऑक्सीजन गैस की कमी के नाम पर केंद्र सरकार को बदनाम करने का काम किया था। यह साजिश थी। लेकिन जब केंद्र सरकार द्वारा गैस की आपूर्ति की गई तो दिल्ली सरकार के पास उसे रखने की जगह नहीं थी। दिल्ली को जितनी गैस की जरूरत थी उससे कही ज्यादा गैस उसे दी गई। सीतारमण ने केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा कि आप सरकार दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक चलाती है। लेकिन यह सब कोरोना के समय में बंद था। केजरीवाल ने एक हजार मोहल्ला क्लिनिक चलाने का दावा किया था लेकिन अभी मात्र 520 ही चल रहे हैं। आज की हालत तो यह है कि इनमे से भी 326 क्लिनिक टेम्पररी केबिन में चल रहे हैं। यह सरकार झूठ बोलती है और जनता को बरगला रही है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button