Live UpdateSliderट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराज्य-शहर

Fire in Mahakal Temple Ujjain: होली के मौके पर महाकाल मंदिर में लगी आग, 14 पुजारी हुए घायल

Fire breaks out in Mahakal temple on the occasion of Holi, 14 priests injured

Fire in Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह आग लगने से पांच पुजारियों समेत कम से कम 14 लोग घायल हो गए। उज्जैन के महाकाल मंदिर में उस समय आग लगी जब होली उत्सव के तहत मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती की जा रही थी। इस घटना में कम से कम 14 लोग झुलस गए और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुजारी आशीष ने कहा, “जब महाकाल को ‘गुलाल’ चढ़ाया जा रहा था तब भस्म आरती के दौरान अचानक आग भड़क गई। ‘धुलेंडी’ के कारण गर्भगृह में एक आवरण रखा गया था, जिसमें आग लग गई और भक्तों और पुजारी पर गिर गई।”

जिला अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा, “गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लग गई। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए, उनका इलाज चल रहा है।” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया और घायलों से मिलने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए कहा, “सोमवार 25 मार्च की सुबह बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा काफी दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं। सब कुछ कंट्रोल में है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ही ठीक हो जाएं।”

सोमवार 25 मार्च की सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई और इस घटना में  13 पुजारी घायल हो गए। भस्म आरती के दौरान यह घटना घटी। घटना पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, दुर्घटना “बेहद दर्दनाक” है।

”उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में लगा हुआ है।’

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि, मजिस्ट्रेटी ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। 13 पुजारी घटना में झुलस गए और उनका इलाज यहां जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

आईविटनेसेस के मुताबिक, गर्भगृह के अंदर होली उत्सव के तहत ‘गुलाल’ फेंका जा रहा था और तभी किसी ने रंग गुलाल मिट्टी के दीये पर फेंक दिया। उनका मानना है कि गुलाल के अंदर मौजूद केमिकल्स के होने से आग लगी होगी।

बता दे कि, भस्म आरती के मुख्य पुजारी संजय गुरु भी घायल लोगों में शामिल हैं। बताई जा रहा है कि 9 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मीडिया को बताया, “घायलों में से एक ने कहा कि पुजारी संजीव जब आरती कर रहे थे तो किसी ने पीछे से उन पर गुलाल फेंक दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। ऐसा माना जा रहा है कि गुलाल में कुछ केमिकल था,” जिसके कारण वहां आग लग गई।”

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी इस अनफोर्टुनेट घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन घायल लोगों का इलाज करा रहा है।

बता दे कि, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हेल्प और ट्रीटमेंट प्रोवाइड कर रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button