ट्रेंडिंग

मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची अफरा तफरी !

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में आज उस समय सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश के चलते एक दुकानदार ने दो लोगो को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे

आपको बता दें कि राजवली क्षेत्र के नगला बीच की है। जहां आज सुबह दुकान खोलते समय दो दुकानदारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अतुल गुप्ता नामक व्यक्ति ने फूलचंद्र गुप्ता को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे अतुल गुप्ता को मुन्नेखाँ नामक व्यक्ति ने रोकने का प्रयास किया तो अतुल गुप्ता ने मुन्ने खां पर भी फायर कर दिया। गोली मुन्ने खां के कंधे पर लगी जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस गोली कांड से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों घायल की स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही थी। जिस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद अतुल गुप्ता मौके से फरार हो गया।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Read Also: हरियाणा की शकीरा कहे जाने वाली गोरी नागोरी के साथ बूरी तरह मारपीट !

तो वहीं इस मामले में एसपी सिटी ने जानकारी देतें हुए बताया कि दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही इस मामलें के पीछे की वजह के बारें में जानकारी लगाई जा रही है। घटना के कारणों का पर हम पता लगानें में लगे हुए हैं। जांच के बाद ही उचिट कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्सा नही जाएगा।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button