उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

यूपी में उपचुनावः यूपी में सपा और आरएलडी फिर मिलकर लड़ेगी चुनाव, मैदान में उतरेंगी साथ

प्रदेश में मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली (मुजफ्फरनगर) की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें रामपुर की विधानसभा और मैनपुरी की लोकसभा पर सपा का कब्जा था। रामपुर सदर से आजम खान विधायक थे। उन्हें विवादास्पद भाषण मामले में अदालत से तीन साल की सजा के कारण अपनी विधान सभा सदस्यता गंवानी पड़ी।

लखनऊ। यूपी में तीन सीटों के लिए आगामी 5 दिसम्बर को उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने फिर से एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। देखना अब यह है कि उपचुनाव में यह गठबंधन क्या अपनी सीटें बरकार रखने में कामयाब होगा।

प्रदेश में मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली (मुजफ्फरनगर) की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें रामपुर की विधानसभा और मैनपुरी की लोकसभा पर सपा का कब्जा था। रामपुर सदर से आजम खान विधायक थे। उन्हें विवादास्पद भाषण मामले में अदालत से तीन साल की सजा के कारण अपनी विधान सभा सदस्यता गंवानी पड़ी।

मैनपुरी की लोकसभा से मुलायम सिंह यादव सपा से सांसद थे। 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह का निधन होने से यह लोकसभा सीट रिक्त हुई है। खतौली विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में अदालत से दोषी ठहराने पर अपनी सीट गंवानी पडी थी।

यह भी पढेंः सरस्वती शिशु मंदिर का मामलाः बच्चा कक्षा कर देता था शौच, प्रधानाचार्य ने स्कूल से नाम काटकर घर भेजा

सपा रालोद गठबंधन को मैनपुरी लोकसभा व रामपुर सीट जीतना सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। मैनपुरी सीट यहां यादव परिवार की राजनीतिक विरासत रही है, वहीं रामपुर में सपा का 10 बार विधायक रहा है। यदि सपा उपचुनावों में ये सीटें गंवा देती है, तो ये समाजवादी पार्टी के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसकना माना जाएगा।  

खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा। लेकिन यहां से आरएलडी अपना प्रत्याशी उपचुनाव में उतारेगा। इन सीटों पर सपा और भाजपा के उम्मीदवार ही आमने सामने होंगे। उधर भाजपा तीनों सीटों पर अपना कब्जा जमाने की रणनीति बना रही है।    

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button