ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Hansika Motwani: हंसिका के दीवानों के लिए खुशखबरी, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर कर सकेगें शादी एन्जॉय

दरअसल, 2 नवंबर 2022 को हंसिका (Hansika Motwani) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने सपनों के प्रपोजल की कुछ अनमोल तस्वीरें शेयर की थीं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बहुत जल्द एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया ने फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। 

पेरिस में बॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज़

दरअसल, 2 नवंबर 2022 को हंसिका (Hansika Motwani) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने सपनों के प्रपोजल की कुछ अनमोल तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वह फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित ‘एफिल टावर’ के सामने नजर आ रही थीं। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया भी थे, जो उन्हें घुटने के बल बैठकर प्रपोज कर रहे थे।

4 दिसंबर को कपल लेगें सात फेरे

वहीं, अब दोनों 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो कपल की शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव होगी। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हुई है कि किस एप पर हंसिका की शादी को दिखाया जाएगा और न ही इस सिलसिले में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका की शादी में काफी कम मेहमान ही शामिल होंगे, जिनमें कपल के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य हैं। 

यह भी पढ़ें: Debina Bonerjee Baby Girl: देबिना बनर्जी ने इंस्टा हैंडल पर दूसरी बेटी की झलक की सांझा, गुरमीत भी साथ आए नज़र

2 और 3 दिसंबर को होगें शादी के प्री-फंक्शन्स

हंसिका की शादी की रस्मों की बात करें, तो रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि 3 दिसंबर 2022 को मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जबकि 2 दिसंबर 2022 को सूफी रात सेलिब्रेट होगी। वहीं, 4 दिसंबर 2022 की शाम मेहमानों के लिए एक पोलो मैच और एक कैसीनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी भी रखी जाएगी। 

इससे पहले, 11 नवंबर 2022 को हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट सी कैंडिड तस्वीर पोस्ट की थी। होने वाली दुल्हन शॉपिंग बैग के साथ फर्श पर बैठी थीं और अपने एक बैग में कुछ ढूंढने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक स्वेटशर्ट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा था, जो काफी मजेदार था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “अपनी शादी के लहंगे के लिए पैसे ढूंढ रही हूं।”

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button