ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विस चुनाव 2022ः हिप्र की सभी 68 सीटों पर मतदान जारी, 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

जयराम ठाकुर सिराज विधान सीट से प्रत्याशी हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी चेतराम ठाकुर हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 विधान सभा सीटों से अपने उम्मीद उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने 67 उम्मीदवार, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के 29 और निर्दलीय के रुप में 99 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  

नई दिल्ली/ शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को विधान सभा की सभी 68 सीटों के लिए मतदान जारी है। हिप्र के मतदाता 412 प्रत्याशियाें के राजनैतिक किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह आठ बजे से शुरु हुआ मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज विधान सभा के मतदान केन्द्र नं. 44 पर अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। परिवार संग मतदान करने से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी साधना ठाकुर, बेटियों चंद्रिका ठाकुर व प्रियंका ठाकुर के साथ मंदिर दर्शन करने गये थे।

जयराम ठाकुर सिराज विधान सीट से प्रत्याशी हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी चेतराम ठाकुर हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 विधान सभा सीटों से अपने उम्मीद उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने 67 उम्मीदवार, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के 29 और निर्दलीय के रुप में 99 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  

यह भी पढेंः नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटिश हाईकोर्ट ने प्रत्यार्पण न करने संबंधी याचिका खारिज की

हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज शाम पांच बजे तक इन सभी प्रत्याशियों का राजनैतिक किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश भर में विधान सभा चुनाव के लिए कुल 55 लाख 92 हजार 828 मतदाता हैं। वे आज अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन मतदाताओं में 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिला मतदाता और 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं

विधान सभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के 7881 मतदान केन्द्रों पर मतदान कर रहे हैं। इन मतदान केन्द्रों में 136 आदर्श मतदान केन्द्र, 142 महिल मतदान केन्द्र और 37 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने पिता प्रेम कुमार धूमल व अन्य परिवारजनों के साथ मतदान किया। प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दावा किया है कि हिमाचल में हमारी सरकार सत्ता वापसी करेगी। बता दें कि 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा को 44 व कांग्रेस के 21 सीटें मिलीं थी, जबकि तीन सीटें अन्य दलों को मिली थीं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button