ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

बारामूला में मुठभेड़ में जैश-ए- मोहम्मद के तीन पाक आंतकवादी ढेर, पुलिस का एक जवान शहीद

बारामूला: बारामूला में बुधवार की सुबह जम्मू कश्मीर पुलिस-सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आंतकवादी मारे गये। मारे गये तीनों आतंकी पाकिस्तान के आंतकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आंतकवादी थे। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया है। मारे गये आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली-बारुद बरामद हुए हैं। मंगलवार को आंतकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर उसकी आठ साल की बेटी को भी गोली मार दी थी, जो गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि राज्य में सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस वर्ष अब तक 22 पाकिस्तानी आंतकवादियों को ढेर हो चुके हैं, जबकि वर्ष 2021 में कुल 21 पाकिस्तानी आंतकवादी ढेर किये गये थे। उन्होने कहा कि मंगलवार को आंतकवादियों द्वारा श्रीनगर के सूरा इलाके में पुलिस कर्मी फैसुल्ला कादरी की हत्या किये जाने के बाद से आंतकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया था।

यहां पढ़ें-अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में दसवीं के छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 19 छात्रों सहित 23 मौत

इसी अभियान में आंतकवादियों के ठिकाने का पता चलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें घेरकर मार गिराया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कल हुई पुलिसकर्मी की हत्या में इन्ही आतंकवादियों का हाथ था। उन्होने कहा कि घाटी से आंतकवादियों के सफाये के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी रहेगा।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button