उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Keshari Nath Tripathi: पूर्व विधान स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी नहीं रहे

केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) ने रविवार सुबह ली अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य खराब होने के पर उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। 30 दिसंबर को उन्हें सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें से डिस्चार्ज कराकर घर ले आये थे। परिवारजनों का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे दारागंज के रसूलाबाद में होगा।

प्रयागराज। भाजपा के वरिष्ठ नेता, यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर(Ex. Speaker of UP Assembly) और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल (Ex. Governor of West Bengal) केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। वे 88 साल के थे। त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) ने रविवार सुबह ली अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य खराब होने के पर उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। 30 दिसंबर को उन्हें सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें से डिस्चार्ज कराकर घर ले आये थे। परिवारजनों का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे दारागंज के रसूलाबाद में होगा।

यह भी पढेंःProstitution: वेश्यावृत्ति के लिए पचास हजार में बेची जाती थीं लड़कियां, गैंग से छह सदस्य पकड़े


त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) के निधन से शहर व राज्य भर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित भाजपा व विपक्षी दलों के पूर्व स्पीकर केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया है। त्रिपाठी की गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती थी।


उन्होने स्कूली शिक्षा के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद एलएलबी की डिग्री ली थी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से उन्होंने डी. लिट् व राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मानद डिग्री हासिल की थी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button