उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर छोड़े सियासी तीर, शिवपाल बोले कांग्रेस अपने छोटे-मोटे नेताओं को…!

Shivpal Yadav Latest Bayan: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही समाजवादी पार्टी Samajwadi Party औऱ कांग्रेस पार्टी में दरार पड़ रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में जमकर वार पलटवार का दौर जारी है। अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )धुआंधार कांग्रेस के नेताओं पर जमकर वार कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता भी अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )पर जमकर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। जिससे की कहीं ना कहीं I.N.D.I.A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन की परेशानी बढ़ती हुई जा रही है। अब ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि क्या 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election)  तक अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )और कांग्रेस नेताओं में जुबानी तीर चलते रहेंगे या फिर इंडिया (Indian National Developmental Inclusive Alliance) में दरार पड़ जाएगी। क्या लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल अलग अलग चुनाव लड़ेंगे। सवाल कई हैं, लेकिन अभी तक जवाब किसी के पास नहीं है।

Read: Bigg Boss 17 की ताज़ा ख़बर – News Watch India ब्रेकिंग न्यूज़ News in Hindi

दरअसल, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की टिप्पणी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बयानबाजी को लेकर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव (Samajwadi Party General Secretary Shivpal Yadav) ने टिप्पणी की है। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव (Samajwadi Party General Secretary Shivpal Yadav) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने छोटे मोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगानी चाहिए। जिससे की ये साबित हो रहा है कि इंडिया (Indian National Developmental Inclusive Alliance) में सब कुछ ठीक नहीं है। दरअसल समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता औऱ समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव (Samajwadi Party General Secretary Shivpal Yadav) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले पहुंचे थे। जहां पर शिवपाय यादव समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव (Samajwadi Party General Secretary Shivpal Yadav) ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ की ओर से की गई टिप्पणी की गई थी कि ‘अरे भई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश…’जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव (Samajwadi Party General Secretary Shivpal Yadav) ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उनको मिलकर चलना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी को भी मिलना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी के बिना उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भारतीय जनता पार्टी को नहीं हर सकते हैं।

Read: Bigg Boss 17 की ताज़ा ख़बर – News Watch India ब्रेकिंग न्यूज़ News in Hindi

दरअसल आपको बता दें कि इंडिया (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन में लगातार दरार की खबरें सामने आ रही हैं। विपक्ष के नेताओं में पड़ती दरार कहीं ना कहीं विपक्ष को कमजोर बना रही हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बयान दिया था, जिस पर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव (Samajwadi Party General Secretary Shivpal Yadav) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देखिए कांग्रेस को अपने छोटे मोटे नेताओं पर रोक लगा देनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो विपक्ष के लोगों को इंडिया (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन को मजबूत बनाना पड़ेगा।

दरअसल आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी में आए दिन सियासी बयानबाजी हो रही है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। एक ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )हैं, तो वहीं दूसरी ओर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हैं, दोनों ही नेता एक दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )ने कहा कि “अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button