ट्रेंडिंगन्यूज़पढ़ाई-लिखाई

Maharashtra Board Result 2022: आज 12वीं के रिजल्ट होंगे घोषित, जानिए कहां से चेक कर पाएंगे रिजल्ट?

नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 (Maharashtra board 12th result 2022 / Maharashtra Board HSC Result 2022) घोषित करेगा. लाखों स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टूडेंट्स अपना रिलज्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर चेक कर सकते है.

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि एग्‍जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्‍यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने जरूरी हैं. प्रैक्टिकल और थ्‍योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाएंगे और दोनो में अलग अलग पास होना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान में 12वीं के रिलज्ट में किसने लहराया परचम लड़का या लड़की?

लगभग 15 लाख स्‍टूडेंट्स इस वर्ष महाराष्‍ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं. इसमें 8.17 लाख लड़के और 6.68 लाख लड़कियां हैं. रिजल्‍ट की घोषणा दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से की जाएगी.

पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं का पास पर्सेंटेज 99 फीसदी से अधिक था. लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का रिजल्ट ज्यादा बेहतर था. 99.73 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की थी. वहीं 99.54 फीसदी छात्र पास हुए थे.

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button