Live UpdateSliderक्राइमन्यूज़बड़ी खबरमहाराष्ट्रराज्य-शहर

Maratha Andolan Latest News: मराठा आंदोलन की आग में फिर जलने लगा महाराष्ट्र, कर्फ्यू जैसे हालात, आगजनी के बाद बस सेवाएं बंद

Maratha Movement News | marathaa andolan | maratha protest

Maratha Andolan Latest News: महाराष्ट्र मराठा आंदोलन (Maratha Andolan Latest News) की आग में जल रहा है। कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल का अनशन जारी है। मनोज जारांगे ने मुंबई जाने का ऐलान किया था। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जालना पहुंचने की सूचना थी, जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। सोमवार को यहां आगजनी हुई थी।

महाराष्ट्र एक बार फिर मराठा आंदोलन की आग में जलने लगा है। कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल का अनशन जारी है। इस बीच जालना के कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। आगजनी और तोड़फोड़ की गई। एक बस में आग लगा दी गई। आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबाद तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जारांगे के बारे में जानकारी देते हुए जालना के जिला मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया की उन्होने घोसणा किया है की वह रविवार को मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय (Maratha Andolan Latest News) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। इसमें कहा गया है कि डर है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना के अंतरवाली में सारती गांव आ सकते हैं, जहां कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं।

डीएम के आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई हाईवे और आसपास के अन्य इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए कानून, व्यवस्था ध्यान रखते हुए अंबाद तालुका में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है ये फैसला सोमवार आधी रात को लिया गया।

डीएम के आदेश में क्या

इस बात की जानकारी देते हुए वहां के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही, दूध वितरण, मीडिया और अस्पतालों को इस मामले से बरी रखा गया था और उनको छूट दी गई है।

आपको बता दें की सोमवार सुबह प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता अंतरवाली सारती लौट आए और चिकित्सा उपचार प्राप्त करना शुरू कर दिया। लेकिन ये जारांगे रविवार रात अंतरवाली सरती से निकले के बाद पास के ही भमबेरी गांव पहुंचे थे।

जालना में बस सेवाएं बंद

मराठा प्रदर्शनकारियों ने अंबाड तालुका के तीर्थपुरी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की एक बस में आग लगा दी। सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना में अपनी बसों की आवाजाही बंद कर दी है। मराठा समुदाय कई वर्षों से मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

क्या है मनोज जरांगे के मांग?

महाराष्ट्र विधान सभा (निचला सदन) ने फरवरी में पेश किए गए मराठा आरक्षण (Maratha Andolan Latest News) विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिसका उद्देश्य मराठों को 50 % की सीमा से ऊपर 10 % आरक्षण देना था। 20 फरवरी को विधानसभा में आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद भी अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने से इनकार करते हुए मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने मांग की कि एनडीए सरकार दो दिनों के भीतर ‘सेज सोयरे’ अध्यादेश अधिसूचना को लागू करे, ऐसा न होने पर राज्य का बहुसंख्यक समुदाय 24 फरवरी को आंदोलन का नया दौर शुरू करेगा।

अशोक चव्हाण ने साधा निशाना

सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठों के लिए आरक्षण (Maratha Andolan Latest News) की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के केंद्र में रहे पाटिल ने कहा कि समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी देने वाला विधेयक उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रहता है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशोक चव्हाण ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने के बावजूद आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘वह (मनोज जारंगे पाटिल) जानते हैं कि वह आंदोलन क्यों कर रहे हैं? हमारा कहना है कि जब सरकार ने यह कानून लाकर उनकी सभी मांगें पूरी कर दी हैं तो आंदोलन की कोई जरूरत नहीं है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button