उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

अवैध संबंधों में हत्याः बीस साल बाद जेल से घर आया था, पत्नी से संबंधों का पता चलने पर भाई का मार डाला

गांव दलीपपुर निवासी धर्मवीर को एक अपराध में बीस वर्ष की सजा हो गयी थी। वह बीस साल जेल में बिताने के बाद पांच महीने पहले ही घर पहुंचा था। धर्मवीर बरेली की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने लगा था। इस दौरान धर्मवीर को पता चला कि उसकी पत्नी उसके सौतेले भाई ओमप्रकाश के साथ अवैध संबंध हैं।

बरेली। एक व्यक्ति जब आपराधिक मामले में बीस साल की जेल काटकर घर पहुंचा था। उसे पता चला कि उसकी पत्नी के भाई सौतेले भाई से अवैध संबंध हैं। इस पर उसने भाई को कुल्हाड़ी के काटकर मार डाला।

घटना भमोरा के गांव दलीपपुर की है। गांव दलीपपुर निवासी धर्मवीर को एक अपराध में बीस वर्ष की सजा हो गयी थी। वह बीस साल जेल में बिताने के बाद पांच महीने पहले ही घर पहुंचा था। धर्मवीर बरेली की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने लगा था। इस दौरान धर्मवीर को पता चला कि उसकी पत्नी उसके सौतेले भाई ओमप्रकाश के साथ अवैध संबंध हैं। उसको सजा होने पर वे दोनों बतौर पत्नी रहते थे।

यह भी पढेंः बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेराः शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री आवास पर प्रदर्शन

धर्मवीर को यह जानकर बहुत गुस्सा आया। इस बात को लेकर उसका अपने सौतेले भाई ओमप्रकाश से झगड़ा भी हुआ। धर्मवीर की पत्नी ने भी ओमप्रकाश का साथ दिया।

इस बात धर्मवीर ने कुल्हाडी से सौतेले भाई ओमप्रकाश को काट डाला। इसके बाद कुल्हाड़ी से खुद की भी गर्दन काटने की कोशिश की। धर्मवीर को हिरासत में लेकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button