ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

ओपी राजभर ने मंच पर फैलाई झोली, जनता से मांगे 10-10 रुपये, अखिलेश यादव को बताया ‘पैदल’

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी वे अपने बयानों के कारण तो कभी अपनी हरकतों के कारण चर्चित रहते हैं। शनिवार को वे अपनी हरकत व बयान के कारण चर्चा में रहे।

ओम प्रकाश राजभर इस समय सावधान रथ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को वे संत कबीरनगर के घनघटा विधानसभा क्षेत्र के हैसर ब्लॉक पहुंचे। यहां एक निजी विद्यालय में उनकी जनसभा थी।

मंच से राजभर ने अपने संबोधन में जनता से दान मांगा। उन्होने कहा कि आम जनता के आर्थिक सहयोग से ही रथ यात्रा उनके मकान तक पहुंचेगी। यह रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से निकलेगी। इसका समापन पटना के गांधी मैदान में जाकर होगा।

यह भी पढेंः भीषण दुर्घटनाः ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलटी, 26 लोगों की मौत, मृतकों में 13 महिलाएं,5 किशोरियां व 8 बच्चे शामिल

ऐसा कहकर उन्होंने जनता के सामने अपनी झोली फैलाकर दी। उन्होने दान में लोगों से दस-दस रुपये मांगे। देखते-देखते ही कुछ ही समय में 10, 20, 50 और 100 से नोटों से राजभर की झोली भर गयी। इसके बाद उन्होने सभी का आभार जताया।

राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आदतन तंज कसा। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव से क्या गठबंधन करना। वह तो खुद ही राजनीतिक तौर पर पैदल हैं। वे किसी के साथ सरकार बनाने की हैसियत में नही हैं।

उन्होने कहा कि उनकी पार्टी 2024 लोक सभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लडेगी। बिहार में 40 सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button