Live UpdateSliderन्यूज़बड़ी खबर

रेवाड़ी  पीएम ने दिया एम्स की सौगात,अबकी बार 400 पर का लगा नारा!

Latest Haryana News (हरियाणा न्यूज़) - News Watch India

PM Narendra Modi Visit Haryana! पीएम मोदी चुनाव पहले सभी राज्यों को कुछ न कुछ दे रहे हैं। महीने भर के भीतर देश के तमाम राज्यों को बहुत कुछ मिलेगा। बाद में ऐसा। यही  वजह है कि प्रायः हर दिन मोदी किसी न किसी रज्य का दौरा  कर रहे हैं और राज्यों के विकास के  योजनाओं  भी कर रहे हैं। आज हरियाणा के रेवाड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स की घोषण की। यह रेवाड़ी  के लिए बड़ी सौगात है। आगामी लोकसभा चुनाव  हुए इस सौगात के पीछे राजनीति  इसका लाभ बीजेपी को कितना मिलेगा यह देखने की बात होगी। लेकिन जिस अंदाज में पीएम मोदी ने रेवाड़ी को यह सौगात दी है उससे साफ़ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी फिर से हरियाणा में जीत हासिल।

          पीएम मोदी ने खूब भक्षण भी दिए,उन्होंने कहा कि यह राज्य तभी विकसित राज्य बनेगा जब यहाँ सड़के खूब बनेगी।  अधुनिकं नेटवर्क होगा और जब यहाँ बड़े-बड़े आधुनिक अस्पताल होंगे। अब  हरियाणा काफी आगे बढ़ रहा है और और यह आगे ही बढ़ता जाएगा।

   पीएम मोदी ने फिर पाला बदला। जोश में आये और चुनाव पर चर्चा करने लगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अबकी बार 400 पार। यह एक ऐसा  नारा है जिसे बीजेपी के सभी नेता लगाते रहे हैं। खुद पीएम  मोदी भी इस नारे  को लगाते रहे हैं। उनके कहने का मतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटें मिलेगी .पिछली बार तो 303 मिली थी लेकिन इस बार चार सौ से ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेगी।

     रेवाड़ी में जनता को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ”यह सब आपलोगों के आशीर्वाद की वजह से ही सम्भव हो  सका है। अब मुझे अपने तीसरे  कार्यकाल में भारत को  तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है। ”

   मोदी ने कहा पूरी दुनिया में मोदी की गारंटी की खूब चर्चा हो रही है। और इसमें सबसे पहले रेवाड़ी ही दिख रहा है। यहाँ के लोग मोदी को बहुत प्यार करते हैं। 2013 जब बीजेपी ने मेरे नाम की घोषणा पीएम के रूप में की थी तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में ही हुआ था। और अब आगामी चुनाव की शुरुआत की मैं यही से कर रहा हूँ। आपके आशीर्वाद  ताकि देश को आगे ले जाया जा  सके।

  मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकास होना बहुत जरुरी है। लोकतंत्र में सीटें महत्वपूर्ण है। लेकिन मेरे लिए आप लोगों का आशीर्वाद बहुत  अहम् है। पूरी दुनिया में भारत आपके आशीर्वाद से ही ऊंचाइयों पर पहुंचा है। अपने भाषण में मोदी ने कांग्रेस पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कार्यकर्ता नहीं है। कांग्रेस हमारे खिलाफ साजिश करती है। लेकिन उसका जवाब जनता देती है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस के पुराने नेता सब भर जा रहे हैं। इस बार भी कांग्रेस ने मेरे खिलाफ सारे मोर्चे खोल दिए है। लेकिन जनता उसका भी जवाब देगी। आज कांग्रेस वाले भी भगवान् राम को मान रहे हैं। लेकिन पहले मजाक उड़ाते थे। नहीं मानते थे।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button