ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद आईं भारत, बेटी मालती के पहले भारतीय ट्रिप को लेकर थीं काफी एक्साइटेड

अब प्रियंका (Priyanka Chopra) एक बार फिर भारत आ रही हैं, लेकिन इस बार वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ पूरे 3 साल बाद घर वापसी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए इसकी जानकारी दी है। 

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल आइकन बनने और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी करने के बाद ज्यादातर अपना समय लॉस एंजेलिस में ही बिताती हैं। हालांकि, काम के सिलसिले और अपने परिवार से मिलने के लिए उनका भारत आना-जाना लगा रहता है। अब प्रियंका (Priyanka Chopra) एक बार फिर भारत आ रही हैं, लेकिन इस बार वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ पूरे 3 साल बाद घर वापसी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए इसकी जानकारी दी है। 

3 साल बाद घर वापसी करेगीं प्रियंका

घर वापसी पर अपने एक्साइटमेंट को जाहिर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। इसके लिए उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आखिरकार घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।” 

बता दें कि कोविड महामारी के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस साल अप्रैल में प्रियंका के घर आने की उम्मीद थी। उन्होंने अप्रैल में ‘ट्रैवल + लीजर’ को बताया था, “मेरा दिमाग हर रात छुट्टियां ले रहा है, लेकिन मैं भारत वापस जाने के लिए मर रही हूं।

भारत के हर राज्य की अपनी लिखित और बोली जाने वाली भाषा है, जिसका अर्थ है अलग-अलग अक्षर, कपड़े, आउटफिट, भोजन और छुट्टियां। इसलिए जब भी आप भारत में सीमा पार करते हैं, तो यह एक नए देश में जाने जैसा होता है। हर बार जब मैं घर वापस जाती हूं, तो मैं सुनिश्चित करती हूं कि मैं कुछ छुट्टी और यात्रा करने के लिए समय निकालूं।”

यह भी पढ़ें: Debina Bonnerjee मैटरनिटी फोटोशूट देखकर फैंस ने की तारीफ, मां ने किया खुलासा एक्ट्रेस को था नजर लगने के डर

परिणीति ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी पर कही थी ये बात

वहीं, प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के बारे में बात की। जब उनसे उनकी एक फिल्म का नाम पूछा गया, जिसे वह अपनी भांजी को दिखाना चाहेंगी, तो परिणीति ने तुरंत अपनी किड्स फ्रेंडली फिल्म ‘हसी तो फंसी’ का नाम लिया। इस फिल्म में वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं।

2018 में हुई थी प्रियंका और निक जोनस की शादी

बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। उन्होंने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। अब प्रियंका अपनी बेटी के साथ भारत आने के लिए बेकरार हैं।

इन फिल्मों में प्रियंका आएगीं नज़र

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उनकी दो हॉलीवुड फिल्में हैं- ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’। इसके साथ ही वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा, वह रूसो ब्रदर्स के शो ‘सिटाडेल’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button