ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

रिश्तों हुए तार-तारः 11 वर्ष की उम्र से लेकर शादी होने तक दो सौतेले चाचा करते रहे बलात्कार  !

अलीगढ़:  महिला थाने आयी एक महिला ने अपने सौतेले चाचाओं द्वारा किशोरावस्था से ही बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अब वह शादीशुदा है और जब कभी अपने मायके आती है, उसके छोटे सौतेले चाचा अभी भी उससे संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। अलीगढ़ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना बन्नादेवी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के आरोपों की जांच शुरु कर दी है।

शादी के बाद भी संबंध बनाने का प्रयास

क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके दो सौतेले चाचा 11 वर्ष की उम्र से उसका यौन शोषण करते रहे। यह सिलसिला उसकी शादी होने तक चला। अब वह शादीशुदा व दो बच्चों की मां है। इसके बावजूद छोटे सौतेले चाचा अभी भी पूर्व की भांति संबंध बनाने का दबाव डालते हैं।

विधवा मां ने किया था प्रेम विवाह

पीड़िता ने मीडिया के कैमरों के सामने बताया कि जब वह ढाई वर्ष की थी, एक सड़क दुर्घटना में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद विधवा मां  ने अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से प्रेम विवाह कर लिया। जब वह 7 वर्ष की थी तो उसके  मझले सौतेले चाचा ने उसके साथ छेड़छाड़  की थी।

यौन शोषण की शिकायत पर मां ने चुप रहने काे कहा था

जब उसने इसकी शिकायत मां से की, तो मां ने चुप रहने को कहा। इसके बाद सबसे छोटे सौतेले चाचा ने 11 वर्ष की उम्र में उसे अपनी हवस का शिकार बना था। इसके बाद  जब भी मौका मिलता, वे उसके साथ दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर वे  उसे एक नामी बदमाश का नाम लेकर उसे डराते धमकाते थे। शादी होने से पूर्व तक वे उससे बलात्कार करते रहे।

यह भी पढेंःगर्ल्स हॉस्टल MMS : चंडीगढ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं के एमएमएस वायरल, 8 ने की आत्महत्या के प्रयास

वर्ष 2011 में पीड़िता की शादी अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक फौजी युवक से हुई, जिससे पीड़िता के दो बेटियां हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। उसका पति जब भी अपनी पत्नी से मायके जाने को कहता था, वह इंकार कर देती।

शादी के बाद बलात्कार का विरोध करने पर की गई मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि 2019 में युवती अपने सौतेले भाई के साथ मायके पहुंची, उसके सौतेले चाचा ने तो फिर से उसके साथ पूर्व की तरह वारदात दोहराने की कोशिश हुई। इस बार उसने सख्ती से विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे धमकाया कि तेरी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देंगे। तेरे पति को फर्जी आरोपों में जेल भिजवा देंगे।

फौजी पति ने दिया साथ तो मिली कार्रवाई करने की हिम्मत

इससे परेशान पीडिता बहुत परेशान रहने लगी थी। हाल ही छुट्टी पर आये उसके फौजी पति ने जब उसकी परेशानी पूछी तो उसने अपने सारी हुई सारी घटनाएं अपने पति को बता दी। यह जानकर पति ने अपनी पत्नी का साथ दिया और हर मोर्चे पर उसे न्याय दिलाने की ठानी।

पति के सहयोग से पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल से लेकर तमाम अधिकारियों को पत्र लिख मामले की जानकारी दी।  सीओ शिव कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में महिला थाने में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई  प्रारंभ की गई है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button