ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Shilpa Shetty Ashtami Puja: कन्या पूजन में बेटी का पैर धोते नज़र आए Raj Kundra, शिल्पा ने भी घर में आईं नन्ही कन्याओं को लगाया भोग

नई दिल्ली: देश में 3 अक्टूबर 2022 को महाष्टमी का त्योहार मनाया गया है। नवरात्रि में अष्टमी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है, जो दुर्गा के नौ अवतारों में से एक हैं। लोग इसी दिन अपने घरों में कन्या पूजा (Shilpa Shetty Ashtami Puja) भी करते हैं। इसमें बॉलीवुड भी हमेशा आगे रहता है। साथ ही बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundraभी नवरात्रि का ये त्योहार हमेशा बेहद धूमधाम से मनाती हैं। 

अष्टमी पर किया कन्या पूजा

शिल्पा (Shilpa Shetty Ashtami Puja) ने इस बार भी अष्टमी पर भोग लगाया और कन्या पूजन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति राज कुंद्रा अपनी लाडली बेटी समीशा के पैर धोते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Urmila Matondkar Web Series: Madhuri Dixit के बाद अब ये 90s की अदाकारा करेगीं OTT डेब्यू, फिल्म को लेकर हैं काफी एक्साइटेड

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Ashtami Puja) बी-टाउन की मॉर्डन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक धार्मिक इंसान भी हैं। वहसमय-समय पर सभी त्योहार मनाते और पूजा-पाठ करते नज़र आती हैं।ऐसे ही कल महाअष्टमी के दिन अभिनेत्री ने अपने घर पर पूजा की और छोटी-छोटी कन्याओं को अपने आंगन में भोजन करने के लिए आमंत्रित भी किया। शिल्पा ने इस पूजन एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

कन्या पूजन का वीडियो किया शेयर

शिल्पा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में राज कुंद्रा कन्या पूजन करते दिख रहे हैं। इसमे वो बेटी समीशा के पैर धो रहे हैं। साथ ही वह पूजा की दूसरी रस्में निभाते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी समीशा भी फुल मस्ती कर रही हैं और चश्मा पहनती नज़र आ रही हैं। वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में दिया है, ”मेरे घर की महागौरी के साथ कंजिका पूजन, सन ग्लासेस को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते।”

इससे पहले शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ वीडियोज़ शेयर किए थे, जिनमें से एक में देवी मां की मूर्ति दिख रही है, तो दूसरे वीडियो में कन्याएं बैठी हुई हैं। साथ ही शिल्पा एक बच्ची को अपने हाथों से केला खिलाती भी नज़र आ रही हैं। शिल्पा के पीछे उनकी मां भी खड़ी हैं। इन वीडियोज़ को सांझा करते हुए शिल्पा ने लिखा- ”जय माता दी।”

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button