ट्रेंडिंग

NCRB की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, देश की 10 लाख महिलाएं लापता

Women Missing in India : एक तरफ जहां महिला सुरक्षा के दावें ठोके जा रहें हैं तो वहीं दूसरी तरफ इन दावों पर पलीता लगता नजर आ रहा है। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश शर्मसार है ही। लेकिन इसी बीच जो जानकारी सामने आई है वो बेहद ही चौंकाने वाली और चिंतनीय है। NCRB यानी कि नेशलन क्राइम रिकॉर्डस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ब्यूरो की तरफ से जारी जानकारी देश को हैरान कर देने वाली है। NCRB ने जो रिपोर्ट जारी की है कि उसमें 10 लाख महिलाएं गुमशुदा बताई गई हैं। बीतें दो सालों में 10 लाख से भी ज्यादा महिलाओं का कुछ अता-पता नहीं है उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है वो कहां हैं किस हालत में हैं देश की 10 लाख महिलाएं लापता हो गई है। जिसकी लिस्ट में टॉप पर हैं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र। ये दो ऐसे राज्य हैं जहां पर नेशनल क्राइम की रिपोर्ट में ने दावा किया है कि सबसे अधिक महिलाओं की गुमनामी यहीं पर दर्ज की गई है।

बता दें कि हमारे देश में लगातार महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावें किए जाते हैं। इतना ही नहीं संसद में भी लगातार विपक्ष और सत्ताधारी दल महिला सुरक्षा को मुद्दा गंभीरता से उठा रहे हैं। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर महिला सुरक्षा के तमाम दावें किए जाते हैं लेकिन उसके बावजूद नतीजे हैरान कर देने वाले सामने आ रहे हैं। जो कि अपने आप में पूरे देश के लिए ये एक गंभीर मुद्दा है जिस पर सरकार को काेई बड़ा कदम उठाने की जरुरत है। दिन-ब-दिन देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं. जिसमें से छेड़छाड़, शोषण, यौन शोषण के साथ ही ऐसे अपराधों का स्तर बढ़ता जा रहा है।
गृहमंत्रालय ने NCRB की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि 2021 में देश से करीब 3 लाख 75 हजार महिलाएं लापता हुई थी जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा बताई गई है। 2021 में महाराष्ट्र में 90 हजार से ज्यादा लड़कियां जो कि 18 साल से ऊपर की थी गुमशुदा हुई थी। पश्चिम बंगाल में 13 हजार से ज्यादा लड़कियां लापता हैं। लड़कियों के मामले में एमपी और महाराष्ट्र सबसे आगे है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button