ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Skin Tan Treatment: अगर आप स्किन टेन की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं ये समाधान

अक्सर लोगों को डार्क पैर की शिकायत रहती है। लेकिन पैर डार्क होना आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। जिसके चलते महिलाएं काफी परेशान रहती है। ‘लेग स्किन टैन’ का कारण पैरों में जमी गंदगी और धूल हो सकता है। जिसके चलते आपके पैर काले पड़ जाते हैं। जिससे आपके पैरों की त्वचा डल दिखने लगती है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए हम कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं। इसे अपनाकर आप टैनिंग को कम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू पेडीक्योर के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली: आज के समय में ‘लेग स्किन टैन’ (Skin Tan Treatment) आम बात हो गई है। अक्सर लोगों को डार्क पैर की शिकायत रहती है। लेकिन पैर डार्क होना आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। जिसके चलते महिलाएं काफी परेशान रहती है। ‘लेग स्किन टैन’ का कारण पैरों में जमी गंदगी और धूल हो सकता है। जिसके चलते आपके पैर काले पड़ जाते हैं। जिससे आपके पैरों की त्वचा डल दिखने लगती है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए हम कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं। इसे अपनाकर आप टैनिंग को कम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू पेडीक्योर के बारे में बताएंगे।

नींबू और आलू

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह त्वता की रंगत को बनाए रखता है। अगर आप इसके साथ आलू का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इससे अधिक लाभ मिलेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले आलू और निंबू का रस निकालना है।

रस निकालने के बाद आप दोनों को मिलाएं और अपने पैरों पर लगाएं। लगाने के बाद इसे कुछ समय तक सूखने दें। जब यह सूख जाए तो आप इसे धो लें। अगर आप इसे हफ्ते में कई बार इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक महीने में काफी फर्क दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- Instagram New Feature: इंस्टाग्राम लेकर आया है नई अपडेट, यूजर्स पोस्ट करने से पहले हो जाएं सावधान

दही और ओट्स मिलाकर लगाएं

अपने पैरो की स्कीन के टैन को खत्म करने के लिए आप ओट्स को रातभर भिगा कर रखें। फिर सुबह आप ओट्स में दही मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद आप इसे टैन स्कीन पर लगाएं। ये स्क्रब की तरह काम करेगा। लेकिन आप इसे ज्यादा देर तक स्क्रब न करें। 5 मिनट आप स्क्रब कर सकते हैं। इसे आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा नजर आने लगेगा।

शहद

सभी जानते हैं कि शहद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके पैरे के स्कीन के लिए भी अच्छा है। आपको इसे बनाने के लिए कॉफी में थोड़ा शहद मिलाना है। आप इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। कुछ देर तक छोड़ दें फिर इसे धो लें। इससे आपको टैनिंग से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

बेसन और दही

बेसन और दही दोनों में ही त्वचा को ग्लो करने के गुण पाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए पहले आप एक कटोरी में थोड़ा सा दही लें और उसमें बेसन मिलाएं। दोनों को मिलाकर अपने टैनिंग वाले पैरों की त्वचा पर लगाएं। इसके बाद आप गुलाब जल से अपने पैरों की मालिश करें।

political news
Neetu Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button