न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

तो क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी की फिर वापसी हो रही है ?

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश में किसकी जीत होगी और किसकी हार यह सब जनता को तय करना है लेकिन सर्वे की दुकानदारी जनता को परेशान किये हुए है। कभी कांग्रेस के फेवर में सर्वे की रिपोर्ट आती है तो कभी बीजेपी के समर्थन में। जाहिर ये सब प्रायोजित ही होते हैं। कोई भी सर्वे न बड़े पैमाने पर किये जाते हैं और न ही कोई उसका सामाजिक समीकरण ही होता है। कुछ लोगों की राय जानकार करोडो लोगों की राय आखिर कैसे माहि जा सकती है। लेकिन सर्वे होते हैं और होते भी रहेंगे। यह सब माहौल बनाने के लिए होता है।


अब हालिया एक सर्वे रिपोर्ट सामने आयी है।
यह सर्वे मैटराइज नमक एजेंसी ने जी न्यूज़ के लिए किया है। हालांकि यह सर्वे पांच महीने पहले की गई है। इस सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे पोल के मुताबिक बीजेपी को 45 फीसदी वोट शेयर के साथ 119 से 129 सीटें तक आ सकती है जबकि कांग्रेस को 39 फीसदी वोट शेयर के साथ 94 से 104 सीटें तक मिल सकती है। निर्दलीय और एंडी दलों को 16 फीसदी वोट के साथ चार से 9 सीटें मिलने की बात कही है। इस सर्वे पोल को सही माने तो बीजेपी इस बार फिर से बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है।

और कांग्रेस सरकार बनाने से चूक जाएगी।
महाकौशल इलाके में 49 सीटें हैं। कहा जा रहा है कि यहाँ 47 फीसदी वोट के साथ बीजेपी को 23 से 28 सीटें मिल सकती हैं। वही कांग्रेस को 41 फीसदी वोट के साथ 20 से 25 सीट जीतने का अनुमान लगाया गया है। अन्य पार्टी को 12 फीसदी वोट के साथ एक सीट जीतने की बात कही जा रही है। उधर ग्वालियर -चम्बल संभाग की बात करें तो यहाँ की 34 सीटों में से बीजेपी को 15 से 20 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस के खाते में 12 से 17 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। अन्य दलों को एक या दो सीटें यहाँ जाती दिख रही है।


सूबे के मालवा में 28 सीट है।
यहाँ बीजेपी को 11 से 15 सीट जा सकती है जबकि कांग्रेस को 12 से 17 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि मालवा इलाका कांग्रेस का गढ़ है। यहाँ कांग्रेस मान कर चल रही है कि उसे यहाँ 26 से ज्यादा सीटें मिल सकती है लेकिन सर्वे में कांग्रेस के पक्ष में अधिकतम 17 सीटें मिलती दिख रही है। बता दें कि मालवा आदिवासी बहुल इलाका है। मालवा के उत्तर इलाके में 63 सीटें आती है। कहा जाता है कि यह क्षेत्र बीजेपी का दाग़ रहा है।

यहाँ संघ का विस्तार भी खूब हुआ है।
ऐसे में सर्वे पोल कह रहा है कि यहाँ बीजेपी को 32 से 37 सीटें तक मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में शून्य से दो है। इसी तरह बिन्ध्य की 56 सीटों में से बीजेपी को 31 से 36 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वही कांग्रेस को 19 से 24 सीटें मिलती दिख रही है। अन्य के खाते में भी तीन सीटें जाती दिखाई पड़ रही है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button