प्रतापगढ़। जनपद में एक आम के बाग में प्रेमी युगल का फांसी के फंदे से लटकते हुए शव मिले हैं। पेड़ से लटके शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। विवाहिता के साथ युवक का प्रेम प्रसंग था। साथ जीने मरने की कसम खाने पर दोनों ने एक साथ जान दे दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना नगर कोतवाली की पुलिस चौकी पृथ्वी गंज के बकुलाही गांव की बतायी गयी है। प्रेम प्रसंग में जान देने वालों की पहचान आपस में देवर भाभी के रुप में हुई है।
21 वर्षीय युवक का प्रेम प्रसंग रिश्ते में लगने वाली अपनी भाभी से चल रहा था जो उम्र में उसे लगभग 14 साल बड़ी थी। दोनों में पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके प्रेम के बारे परिवार वालों व गांव वालों को पता चल गया था। परिवार वालों ने उन्हें संबंध खत्म करने की बात समझायी थी, लेकिन दोनों ने साथ -साथ जीने मरने की कसम खाते हुए मौत को गले लगा लिया
सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक साथ महिला और पुरुष का शव बाग में आम के पेड़ से लटके मिले। दो शवों को एक ही पेड़ की डाल से लटका देख इलाके में हड़कम्प मच गया देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बात जानकारी घर वालों को हुई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
मृतकों की पहचान बकुलाही गांव के श्यामसुन्दर वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र व उसकी 35 वर्षीय भाभी अनिता वर्मा के रुप में हुई है। युवक के शरीर पर काली पैंट व लाल रंग की टी शर्ट था तो वही महिला के शरीर पर काले रंग का ब्लाउज व लाल पेटीकोट था, जिस पर कुछ धब्बे भी नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े...Umesh Pal case: डॉन अतीक अहमद का परिवार हुआ बेघर,अब तक 11,684 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को उतरवा कर पंचनामा भर कर अंत्यपरीक्षण को भेज दिया। दोनों के प्रेम प्रसंग मेंजान देने की चर्चा इलाके भर में हो रही है।मृतक दोनों एक ही परिवार के थे और उनके द्वारा आत्महत्या की गई है। परिवार के लोगों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।