उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

राम मंदिर में बाद अब अयोध्या में बनने वाली है देश की सबसे बड़ी मस्जिद, आज जारी होगी पहली तस्वीर

Ram Mandir in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। अब भगवान राम की नगरी अयोध्या से एक जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम नगरी अयोध्या में देश की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। कब बनकर तैयार होंगी ये मस्जिद और क्या है पूरी खबर जानें आज के इस आर्टिकल में

Ram Mandir

Read: Ayodhya : श्रीराम का होगा सूर्यतिलक, जानें कैसे राम मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचेंगी सूर्य की किरणें ?

आपको बता दें कि राम नगरी अयोध्या में देश की सबसे बड़ी मस्जिद के निर्माण के लिए काम अब शुरू हो गया है। इस मस्जिद के निर्माण के लिए पहले मुस्लिम समाज के नेताओं में इसको लेकर मतभेद था लेकिन कई प्रकार के विवादों के बाद आखिरकार मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अब सहमति और एकजुटता दिखाई है। अब इस मस्जिद को बनाने के लिए सबकी स्वीकृति मिल गई है और इस संबंध में मुंबई में चल रही बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इसकी अध्यक्षता हाजी अराफात शेख (Haji Arafat Sheikh) कर रहे हैं।

राम नगरी अयोध्या (Ram Mandir in Ayodhya)के धन्नीपुर गांव में देश की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को श्रीराम जन्मभूमि विवाद (Shri Ram Janmabhoomi dispute) पर 5 एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया था। अब उसी जगह पर देश की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण होने जा रहा है। चलिए बताते है आगे आपको कि आखिर कैसी होगी और उसका नाम क्या होगा।

आपको बता दें कि मुंबई में चल रही आज की इस बैठक में मस्जिद को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। इस बैठक की अध्यक्षता हाजी अराफात शेख कर रहे हैं और सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) के चेयरमैन जुफर फारूकी (Zufar Farooqui) भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

Ram Mandir

Read: जिन गायों को काटा जाना था, अब उन्हीं गायों का घी 108 रथों से पहुंचेगा अयोध्या!

हाजी अराफात शेख और जुफर फारूकी की मौजूदगी में मुंबई में मौजूद रंग शारदा हॉल में मस्जिद निर्माण को लेकर आगे की रणनीतियों के संबंध में एक लंबी बैठक हो रही है। इसमें बड़ी संख्या में मौलाना और उलेमा सम्मिलित होने पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस बैठक में यूपी के सभी बड़े मुस्लिम मौलाना और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन (Muslim Maulanas of UP and Chairman of Waqf Board) मौजूद रहेंगे।

मस्जिद की पहली ईंट कहां से आएगी?

मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार कई घंटों तक चलने वाली इस बैठक के बाद राम नगरी अयोध्या में बनने वाली देश की सबसे बड़ी मस्जिद की पहली झलक सामने आ सकती है। अयोध्या के धन्नीपुर गांव में बनने वाली मस्जिद कैसी होगी- इसकी एक तस्वीर भी जारी की जा सकती है। बैठक में यह भी फैसला लिया जाएगा कि मस्जिद निर्माण के लिए पहली ईंट मुंबई से भेजी जाएगी। बता दें कि धन्नीपुर गांव अयोध्या के श्रीराम मंदिर (Shri Ram Temple) से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

मस्जिद निर्माण का काम क्यों रूका था?

श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला सुनाए जाने के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) बनकर तैयार है लेकिन मस्जिद का अभी तक कोई काम नहीं हो सका था। जबकि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा सुनाए गए फैसले में मुस्लिम पक्ष को मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया गया था। लेकिन मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं के बीच कई मुद्दों पर मतभेद होने के चलते मस्जिद निर्माण कार्य में कई रुकावटें आई थी। अब ऐसी आशा की जा रही है कि मुंबई की इस बैठक के बाद मस्जिद निर्माण का काम बिना किसी रोक टोक और मतभेद के आसानी से शुरू हो जायेगा।

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button