ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Alia Bhatt Baby Shower: अलिया भट्ट की गोद भराई में पहुचें कई सितारें, येलो सूट में अभिनेत्री भी लग रही थीं ग्लैमरेस

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt Baby Shower) अपने प्रेग्नेंसी को पूरा एन्जॉय कर रही हैं। साल 2022 भी उनके लिए हर तरीके से लकी साबित हो रहा है। पहले अदाकार की शादी उनके 5 साल के प्यार रणबीर कपूर से हुई फिर जल्दी ही उनको मां बनने की खुशखबरी मिल गई।

इसके बाद से आलिया (Alia Bhatt Baby Shower) की खुशियों के दरवाज़े ही खुल गए क्योंकि आलिया और रणबीर की ब्रहमास्त्र ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया। इसी बीच आलिया के गोद भराई की भी तस्वीरें काफ़ी वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें, गोद भराई में आलिया भट्ट का परिवार और दोस्त शामिल हुए थें।

येलो ड्रेस में आलिया दिख रही थी खूबसूरत

5 अक्टूबर यानी कल आलिया भट्ट (Alia Bhatt Baby Shower) के गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया था जो उनके बंगले वास्तु पर ही हुआ। आलिया भट्ट हमेशा के तरह इस बार भी सादगी में नज़र आईं। वो येलो कलर के अनारकली सूट में बहुत ही खूबसूरत रही थीं। सूट के साथ उन्होंने मांग टीका पहना था जो उनके लुक को और प्यारा बना रहा था। वहीं रणबीर क्रीम और व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Pavitra Punia- Eijaz Khan: बिग बॉस के इस कपल ने की सगाई, एक्टर ने ख़ास अंदाज़ में प्रपोज़ करते हुए मांगा जवाब

बेबी शॉवर में मौजूद थे ये लोग

आलिया भट्ट के गोद भराई में दोनों परिवारों के साथ साथ करीबी दोस्त भी मौजूद थें। दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान भी फंक्शन में स्पॉट किए गए जो कि आने वाले बच्चे के लिए काफ़ी एक्साइटेड दिखाई दे रहे थें। इसके अलावा फंक्शन में रिद्धिमा कपूर साहनी, समारा साहनी, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, पूजा भट्ट, बबिता कपूर और शाहीन भट्ट के साथ साथ कई और सेलेब्स भी नज़र आएं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button