ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

HP Assembly  Election: सिराज सीट से लड़ेंगे सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के 62 उम्मीदावारों की सूची जारी

नई दिल्ली/शिमला। HP Assembly  Election-2022 के लिए बुधवार को भाजपा ने 62 उम्मीदावारों की पहली सूची जारी कर दी। 12 नवंबर में होने वाले मतदान में हिमाचल प्रदेश (HP) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाये गये हैं। सीएम जयराम ठाकुर के 19 अक्टूबर को नामांकन करने की संभावना है।

बता दें कि इस समय हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है, जबकि मतदान 12 नवबंर को होगा। हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की मतगणना 4 दिसंबर को होगी।  

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की मंगलवार देर रात हुई में 62 उम्मीदावारों के नाम फाइनल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, HP भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना में प्रत्याशियों के चयन के लिए गहन विचार विमर्श किया गया था।

यह भी पढेंः मुख्य सचिव ने की 15 देशों के राजदूतों-उच्चायुक्तों ने शिष्टाचार भेंट, ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ जानकारी दी

HP Assembly  Election2022 के लिए उम्मीदवारों की जारी सूची में प्रमुख प्रत्याशियों में अनिल शर्मा मंड़ी से और सत्यपाल सिंह ऊना विधानसभा से प्रत्याशी होंगे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं दिया है।

प्रेम कुमार धूमल केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता हैं। इतनी ही नहीं भाजपा चुनाव समिति के अनुराग ठाकुर के ससुर गुलाब सिंह तो भी कहीं से प्रत्याशी नहीं बनाया है। ये दोनों ही नेता पिछले विधानसभा चुनाव हार गये थे। संभवतः इनके कमजोर जनाधार की रिपोर्ट पर भाजपा ने इस बार इन पर दांव लगाने से परहेज रखा है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button