न्यूज़बड़ी खबर

इजरायल में लहरेगा तिरंगा, फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए मोदी सरकार ने तगड़ा प्लान किया तैयार!

Operation Vjiay: पूरी दुनिया आज बदलते हिंदुस्तान को देख रही है, दुनिया देख रही है कि आज भारत की ताकत क्या है। विश्व भारत को विश्वगुरू मान रहा है। एक ओऱ इजरायल औऱ हमास के बीच में महायुद्ध जारी है। तो वहीं दूसरी ओर दुनिया हिंदुस्तान लोहा मान रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि किस कदर दुनिया को अपने सामने झुकाना है। दरअसल जब रूस और यूक्रन का युद्ध चरम पर था, जब दोनों देशों की ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे थे, तो उस वक्त हिंदुस्तान के लोग यूक्रन और रूस में फंसे हुए थे, हर कोई मदद की गुहार लगा रहा था। भारत के लोग भारत सरकार से विनती कर रहे थे कि किसी भी तरह मासूम बच्चों को बचाया जाए। मोदी सरकार ने किसी को भी निराश नहीं किया औऱ भारत के जवानों को रूस और यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को लाने के लिए भेज दिया। छात्रों के हाथों तिरंगा था, दिलों में वतन वापसी की खुशी थी औऱ सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था। चूंकि सिर्फ भारत ही वो देश था जो अपनों को अपने वतन ला रहा था। हिंदुस्तान के साथ साथ दुश्मन मुल्क पाकिस्तान के लोगों ने भी तिरंगा थाम लिया था, ताकि वो अपनी जान बचा सके। इसी बीच अब एक बार फिर से दुनिया भारत का लोहा मानेगी, दुनिया देखेगी की आज हिंदुस्तान बदल चुका है। आज विश्व देखेगा कि भारत महाशक्ति बन चुका है। दरअसल इजरायल और हमास के बीच लगातार जंग जारी है, इजरायल गाजा पर मिसाइलें दाग रहा है।वहीं हमास की ओर से भी इजरायल पर धुआंधार अटैक किए जा रहे हैं।ऐसे में इजरायल में रह रहे कई भारतीय जंग के हालात में फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है। ऑपरेशन अजय के जरिए भारत के लोगों को वहां से सुरक्षित हिंदुस्तान में लाया जाएगा। ऑपरेशन विजय के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इजरायल से लौटने को इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है।विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं, विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Read More: Latest Political News Today | Political Samachar Live

दरअसल, आपको बता दें कि इजरायल में अभी 14 हजार से ज्यादा भारतीय रह रहे हैं। और इनकी सुविधा के लिए भारत सरकार की ओर से 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है।  घंटे लोगों की मदद की जा रही है, उनकी गुहारों को सुना जा रहा है। ये कोई पहला मौका नहीं है, जब अपनों को आपको बचाने के लिए भारत सरकार ताबड़तोड़ एक्शन में नजर आ रही हो, इससे पहले भी भारत ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया था।यूक्रेन में फंसे करीब 20,000 लोगों को ऑपरेशन गंगा के तहत निकाला गया था। औऱ पूरी दुनिया ने भारत को सलाम ठोका था।

Read More: Latest Political News Today | Political Samachar Live

इजरायल औऱ हमास के बीच में युद्ध जारी है। महायुद्ध में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। हर ओर मातम पसरा हुआ है। कोई अपनों की जान की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन तबही रूकने का नाम नहीं ले रही है। इजराइल और हमास युद्ध में यदि ज्यादातर ताकतवर देश इजराइल के साथ हैं, इनमें अमेरिका ने खुलकर इजराइल के समर्थन का ऐलान किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया,यूक्रेन,ब्रिटेन,जापान  आदि देश भी इजराइल के समर्थन में हैं, जबकि मुस्लिम देश ईरान,कतर,कुवैत, फिलस्तीन के साथ हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button