ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

यूक्रेन-रुस युद्धः कीव पर दागीं मिसाइलें, राष्ट्रपति दफ्तर-बिजनेस सेंटर को नुकसान, 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल   

नई दिल्ली। यूक्रेन-रुस के बीच पिछले सात माह से चल रहे युद्ध में सोमवार को रुस बेहद आक्रामक हो गया। रुस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों पर 75 मिसाइलों से हमला किया। इन हमले में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर व बिजनेस सेंटर तबाह गया।

सोमवार को हुए इन हमलों में 8 लोगों की मौत की खबर है। हमलों में दो दर्जन से अधिक घायल हो गये। रुस के ताबड़तोड़ हमलों को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को एक सुरक्षित बंकर में छुपाया गया है। रुस लगातार ईरानी ड्रोन के माध्यम से मिसाइले दाग रहा है।

यह भी पढेंः किशोरी से दुराचारः चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर जिंदा जलाने का प्रयास

यूक्रेन ने रुस के 41 मिसाइलों को तबाह करने का दावा किया है। यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रुस यूक्रेन को विश्व के नक्शे से मिटाना चाहता है। उन्होने विश्व समुदाय से रुस को आतंकी देश घोषित करने की मांग की है।

कीव में रुस के हमले के बाद लगी आग का दृश्य

आज के हमलों को पिछले सप्ताह यूक्रेन द्वारा किये गये क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला माना जा रहा है। राजधानी कीव पर हुए हमले से यूक्रेन की जनता में दहशत है। कीव की जनता को भूमिगत मैट्रो स्टेशन, शैल्टर हाउस में रहने को कहा गया है। रुस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के क्रीमिया ब्रिज पर हमले को खुली चुनौती मानी थी।

इसी का बदला लेने के लिए पुतिन अब आर-पार की लड़ाई के मूड़ में हैं। रुसी राष्ट्रपति आये दिन परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। आने वाले समय में यूक्रेन-रुस के बीच युद्ध तीसरे विश्व युद्ध की आहट से दुनिया भर के देश चिंतित हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button