उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

यूपी उपचुनावः तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा, भाजपा ने डिंपल के मुकाबले शाक्य को उतारा

सपा ने अभी तक रामपुर के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। रामपुर की सीट आजम खान के एक आपराधिक मामले में तीन साल की सजा मिलने से विधान सभा सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई थी। इसलिए आजम के ही किसी नजदीको को ही प्रत्याशी बनाने का ज्यादा संभावनाएं हैं।

लखनऊ। प्रदेश में आगामी 5 दिसम्बर को तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मंगलवार को भाजपा ने तीनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों घोषणा कर दी है।

राज्य में एक लोकसभा व दो विधान सभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। सपा पहले ही तीन में से दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। समाजवादी पार्टी अभी तक रामपुर विधान सभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है।

भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अपना नामांकन कर चुकी हैं। डिंपल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू व सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल के मुकाबले में रघुराज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढेंः भीषण आगः चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, बारातियों ने कूदकर बमुश्किल बचायी जान

भाजपा ने रामपुर विधान सभा सीट पर आकाश सक्सेना व खतौली विधान सभा से राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी रालोद गठबंधन ने खतौली विधान सभा पर रालोद के मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने अभी तक रामपुर के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। रामपुर की सीट आजम खान के एक आपराधिक मामले में तीन साल की सजा मिलने से विधान सभा सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई थी। इसलिए आजम के ही किसी नजदीको को ही प्रत्याशी बनाने का ज्यादा संभावनाएं हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button