ट्रेंडिंगबड़ी खबर

पाकिस्तान से हिंदुस्तान लौटने के पीछ क्या है अंजू की ना’पाक’ साजिश!

Anju In India: आज से करीब 5 महीने पहले जब अंजू हिंदुस्तान को छोड़कर पाकिस्तान गई थी तो कई तरह के सवाल खड़े हुए थे, लोग पूछ रहे थे कि आखिर प्यार की खातिर कोई सीमा कैसे पार कर सकता है। समय बीतता गया औऱ आज जब अंजू हिंदुस्तान लौटी तो मीडिया के दर्जनों कैमरों और रिपोर्टर्स के सैकड़ों सवालों ने अंजू को घेर लिया। वो कैमरों से बचती और अपने चेहरे को ढंकने की कोशिश करती रही। जी हां वही अंजू, जो इस साल अगस्त के महीने में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने की खातिर हिंदुस्तान से पाकिस्तान चली गई थी। और पीछे छोड़ गई थीं.. अपने दो बच्चे और दर्जनों सवाल। अंजू को पाकिस्तान जाते हुए तो किसी ने नहीं देखा था। मगर जब वो हिंदुस्तान लौट कर आईं तो मीडिया की पूरी फौज अपने सवालों के साथ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौज़ूद थी।

Also Read: Latest Hindi News Political News । PM Modi Viksit Bharat Sankalp Yatra News In HIndi

वो भारत क्यों आई हैं, क्या पाकिस्तान में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ, जेंसिय़ों ने उनसे क्या-क्या पूछा.. अब वो यहां से कहां जाएंगी.. अपने बच्चों से मिलेंगी या घर जाएंगी? अंजू से ऐसे ढेरों सवाल पूछे गए। मगर उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मीडिया के हर सवाल पर उनकी ज़ुबान से नो कमेंट्स या बाद में बात करूंगी। जैसे गिने-चुने शब्द ही निकले। करीब आधे घंटे तक मीडिया के कैमरे और माइक से आंख-मिचौली करती हुई अंजू आखिरकार एक सफेद रंग की कार में बैठी और वहां से चुपचाप चली गई। करीब पांच महीने पाकिस्तान में गुजारने के बाद अंजू कल अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान लौंटी।दिल्ली एयरपोर्ट से पहले वाघा बॉर्डर पर भी अंजू का सामना हिंदुस्तानी मीडिया से हुआ। मगर वहां भी उन्होंने खुलकर कोई बात नहीं की बस अपनी खुशी ज़ाहिर की।

पाकिस्तान से लौट कर वापस आई अंजू वाघा बॉर्डर से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक हिंदुस्तानी मीडिया से भागती नज़र आई। अंजू पाकिस्तान में बेहद खुश होकर मीडिया के सवालों का जवाब देती दिखी। पाकिस्तान की मेहमान नवाज़ी के कसीदे पढ़ते नज़र आई।बता दें कि ये वही अंजू हैं, जिनके पाकिस्तान जाने पर इनके घर-परिवार से लेकर हिंदुस्तानी मीडिया तक काफी परेशान थी।जब वो अपने दोस्त के साथ पाकिस्तान में दावतें कर रही थीं। तो उनकी सलामती के लिए हिंदुस्तान में दुआएं हो रही थी।जब पाकिस्तान में उनका धर्म परिवर्तन कराने की खबर आई तो यहां के लोगों की धड़कनें बढ़ गईं। मगर इन सब के बावज़ूद अंजू हिंदुस्तानी मीडिया से बेरुखी दिखाती और पाकिस्तानी मीडिया पर नरमी बरसाती नज़र आई।

Also Read: Latest Hindi News Political News । PM Modi Viksit Bharat Sankalp Yatra News In HIndi

आपको बता दें, अंजू का ये पाकिस्तान प्रेम उस वक्त भी नज़र आया था।जब वो अगस्त में वहां पहली बार गई थी। अपने दोस्त नसरुल्ला के साथ तस्वीरें खिंचा रही थी, रील बना रही थी और फिर पाक मीडिया के साथ इंटरव्यू भी कर रही थी। अंजू वापस हिंदुस्तान ज़रूर लौट आई हैं, मगर कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं। जैसे अंजू के अचानक भारत आने के पीछे क्या वजह है। वो अब हमेशा के लिए आ गई हैं या फिर कुछ दिनों बाद पाकिस्तान लौट जाएंगी। अंजू अब यहां अपने पति और बच्चों के साथ रहेंगी.. या वापस नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान चलीं जाएंगी। ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब अंजू ही दे सकती हैं।मगर फिलहाल, वो कुछ भी कहने से बच रही हैं। देखना होगा कि आने वाले वक्त में अंजू अचानक पाकिस्तान जाने और अचानक वापस आने के साथ-साथ वहां बिताए पांच महीनों के अपने अनुभव के बारे में क्या बताती हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button