न्यूज़राजनीति

बीजेपी का एजेंडा तय ,जाति गणना की बजाय देश की बड़ी जाति पर मोदी की निगाह !

PM Modi: आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी किस आधार पर चुनाव लड़ेगी यह लगभग तय होता जा रहा है। जहां विपक्ष पूरे देश में जातीय गणना की मांग कर रहा है वहीं पीएम मोदी ने विपक्ष की इस मांग को सिरे से नकारते हुए देश की संबसे बड़ी जाति गरीब, युवा, महिला और किसान को मानते हुए उन्हें आगे बढ़ाने की बात कही है। पीएम मोदी ने कहा है कि यही चार जातियां हैं जो देश के लिए जरुरी है। इनका विकास ही देश का विकास है और इनके विकास से ही देश विकसित हो सकेगा। ऐसे में जरूरी इस बात की है इन चार जातियों को ही आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाए और हमारी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े सभी राज्यों के लाभुकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कर रहे थे

Also Read: Latest Hindi News Political News । PM Modi Viksit Bharat Sankalp Yatra News In HIndi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए चार संकल्प है। ये चारो संकल्प अमृत स्तम्भों पर टिके हैं। ये स्तम्भ है -हमारी नारी शक्ति, हमारे किसान, हमारे गरीब किसान और हमारे युवा। लेकिन इनमे भी हमारे लिए सबसे बड़ी जाति हमारी महिलायें हैं। इसके बाद किसान ही सबसे बड़ी जाति है। इनका विकास अगर कर दिया जाए तो देश का विकास हो जायेगा और भारत विकसित देश बन जायेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनके सामने अब यही चुनौती है कि इन ग़रीबो की समस्याओं को कैसे ख़त्म किया जाए। जब तक इनकी समस्याएं ख़त्म नहीं होती तब तक वे चैन ने नहीं बैठ सकते। जब ये चारो जातियां मजबूत होंगी तो देश मजबूत होगा और विकसित भी हो जायेगा।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने विपक्ष भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पहले जो होता था अब नहीं होगा। पहले वोट के लिए राजनीति की जाती थी और लोगों की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। बीजेपी की सरकार जनता की सरकार है और यह जनता के लिए सब कुछ करती है और आगे भी करती रहेगी। पहले लोग निराश थे लेकिन अब देश में कोई निराश नहीं। देश आगे बढ़ रहा है और मजबूत भी होता जा रहा है।
मोदी ने कहा कि अभी 15 दिन पहले ही इस विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। हमने इसे विकास रथ का नाम दिया था। लेकिन देश की जनता ने इसका नाम मोदी की गारंटी वाली गाड़ी रख दिया। हमें तो अच्छा लगा ही लेकिन अब हमारी चुनौती भी बढ़ गई है। लोगों ने जो यकीन हम पर किया है हम उसे पूरा करेंगे। और यही हमारी गारंटी है। अब देश के लोगों को निराश नहीं होना है।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाना है। अब देश की महिलाएं भी ड्रोन उड़ा सकेंगी। उन्हें हमें मजबूत करना है। इससे वे प्रशिक्षित तो होंगी ही उन्हें लाभ कमाने का अवसर भी मिलेगा। उनकी आमदनी बढ़ेगी और देश सबल होगा। इस ड्रोन से किसानो की आय भी बढ़ेगी और महिलाये बहुत कुछ कर सकेंगी। हमारा वादा है कि आने वाले समय में देश की महिलाएं काफी आगे बढ़ेंगी।

अब जानकार कह रहे हैं कि मोदी का यह भाषण आगामी चुनाव को लेकर कहा गया है। जाहिर है कि बीजेपी अब इन्ही मुद्दों को लेजकर आगे बढ़ेगी और किसानो के साथ ही महिलाओं को एक सदाथ जोड़कर विकास की गति को आगे बढ़ाने की बात हो सकती है। जानकार यह भी कह रहे हैं कि विपक्ष की राजनीति को भोथरा करने के लिए मोदी की यह राजनीति कितनी सफल होगी यह देखने की बात हो सकती है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button