ट्रेंडिंग

Dhanteras 2023 Date : कब मनाया जाएगे धनतेरस? जानें तिथि , मुहूर्त और खरीदारी करने का सही समय

Dhanteras Kab Hai: धनतेरस (Dhanteras 2023) इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी और इस दिन मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है। इस दिन दान पुण्य करने से आपको 13 गुना धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पूजा करने और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है।

Also Read : Latest Hindi News Politic’s | Politic’s Samachar Today in Hindi

धनतेरस (Dhanteras 2023) से दीपावली के त्योहार का आरंभ माना जाता है। धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्णे पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras 2023) मनाई है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की खरीद करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुंओं में 13 गुना वृ‍द्धि होती है। धनतेरस (Dhanteras 2023) के त्योहार को विधि विधान से मनाने पर आपको वर्ष भर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। आइए आपको बताते हैं धनतेरस का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि


पौराणिक मान्यतताओं में यह बताया गया है कि कार्तिक मास के कृष्णक पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी अपने हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरीजी को विष्णु भगवान का अवतार माना जाता है। धनतेरस (Dhanteras 2023) को उनके प्राकट्योत्सनव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सोना चांदी खरीदने का भी विशेष महत्वस होता है और इस अवसर पर दान पुण्यन करने से आपके संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस (Dhanteras 2023) के दिन से दीपावली के उत्सवव को मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। धनतेरस (Dhanteras 2023) के दिन अपने घर में धनिए के बीज जरूर खरीदकर लाने चाहिए। इससे आपके घर में बरकत आती है और मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न होती हैं।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से होगा। यहि तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस (Dhanteras 2023) का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शु्क्रवार को 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

धनतेरस पर लक्ष्मीर पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस (Dhanteras 2023) के दिन शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस (Dhanteras 2023) के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी। इसी दौरान यमदीप भी जलाना शुभ होगा।

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

पंचांग की गणना के मुताबिक धनतेरस (Dhanteras 2023) पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस वक्त में की गई सोने की खरीद आपके धन में कई गुना वृद्धि करने वाली मानी जा रही है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button