गुजरातराज्य-शहर

5 दिन की मोहलत के बाद भी क्यों सुलगा जूनागढ़?

Gujarat News : देश के अलग अलग राज्यों से अवैध स्थलों को लेकर जब कार्रवाई की बात आती है तो हिंसा की आग भड़क उठती हैं। तो वही अब गुजारत के जूनागढ़ में भी कुछ ऐसा मामला देखने को मिला है। जूनागढ़ में बनी अवैध दरगाह को लेकर जब प्रशासन की नोटिस पहुंचते ही गुजारत का जूनागढ़ हिंसा की आग में झुलसा गया। जिसकी आग लपटे अभी भी शांत नही हो पाई हैं। मंजर  बहद ही खौफनाक था। सैंकड़े की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। जमकर पथराव हुआ है। आस पास  के इलाके की तोड़फोड़, गुस्साई भीड़ ने आव देखा न ताव जो पाया सब आग के हवाले कर दिया। इतना ही नही ताबड़ तोड़  ईट पत्थरो को बरसाया गया। हालात बद से बद्दतर हो गए थे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को भी  काफी जद्दोजहद करनी पड़ी जिसके लिए  पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।  

साफ तौर पे समझिए कि जूनागढ़ के उपर  एक्सटेंशन  में एक दरगाह बनी हुई। जिसे अवैध बतातें हुए प्रशासन ने  नोटिस जारी कर कर दिया था। इतना ही नही पांच दिन की डेडलाइन दिया गया था। जिस बीच  दरगाह की तरफ से कोई जवाबदारी नही पेश की गई। डेडलाइन समाप्त होते ही प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया औऱ नगर निगम की टीम बीती शाम ध्वसतीकरण का नोटिस चस्पा करने पहुंची थी। जिसके विरोध में जमकर बवाल किया गया। लोग हिंसा पर आमदा हो गए।  

बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 200-300 लोगों की भीड़ पत्थर चलाते और गाड़ियों को तोड़ते हुए दिख रही है. हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इलाके में भेजा गया.  फिलहाल तो  हालातों पर काबू पा लिया गया है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button