न्यूज़बॉलीवुडमनोरंजनराजनीति

क्या अभिनेत्री कंगना रनौत लड़ेंगी 2024 में लोकसभा चुनाव! पिता ने तोड़ी चुप्पी कहा इस पार्टी की तरफ से लड़ेंगी चुनाव

Kangana Ranaut: कंगना रनौत को लेकर अफवाहें उठ रही थीं कि वह वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसी पर एक्ट्रेस के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा अपडेट शेयर किया है। कंगना रनौत, मनोरंजन की दुनिया के साथ-साथ देश के सम-सामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर देश में हुई घटनाओं पर कई बार अपना पक्ष रखते हुए देखा गया है। इसी को लेकर बीते कुछ महीनों से यह भी कयास लगाया जा रहा था कि कंगना की यह दिलचस्पी उन्हें भविष्य में राजनीति में ला सकती है। रिपोर्ट्स थीं कि कंगना 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इन्हीं खबरों पर अब एक्ट्रेस के पिता ने चुप्पी तोड़ दी हैं

Also Read: Latest Hindi Bollywood News Kangana Ranaut Latest News । Bollywood Today in Hindi

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्मों के लिए तो ये साल कुछ खास नहीं रहा। मगर साल ने जाने से पहले उन्हें 2023 ने बड़ी सौगात दे दी है। खबर है कि वह अब लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। लंबे वक्त से इस बात की चर्चा हो रही थी। लोग दावा कर रहे थे कि वह सांसद बनने के लिए मैदान में उतरेंगी। और अब उनके पापा ने ही इस पर मुहर लगा दी है। बता दिया है कि Bhartiya janta party यानी BJP की ओर से वह खड़ी होंगी। मगर किस सीट से ये तय करना अभी बाकी है।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

अमरदीप रनौत ने पोर्टल को बताया कि कंगना BJP के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी, मगर वह कहां से चुनाव लड़ेंगी इसका फैसला पार्टी को करना है। रविवार यानी 18 दिसंबर को कंगना ने कुल्लू के शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के साथ बैठक की। इसके बाद से ही कंगना के BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अब उनके पिता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अगले वर्ष चुनाव लड़ेंगी।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

कंगना किस सीट से लड़ेंगी चुनाव?

कंगना ने अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। सोशल मीडिया (social media) पर जिस तरह वह पोस्ट करती हैं, उससे लोगों को लगा ही था कि अब पक्का ये चुनाव तो लड़ेंगी ही। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में RSS का एक कार्यकम हुआ था, जिसमें कंगना रनौत शामिल हुईं थीं। वैसे रिपोर्ट्स में अटकले जताई जा रही हैं कि एक्ट्रेस मंडी या फिर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी कंफर्म नहीं है। कंगना के परदादा सरजू सिंह मंडी जिले की त्रिफलघाट सीट से विधायक रह चुके हैं। उनका पैतृक घर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांबला में है। अपना घर मनाली में बनाया है। अगर भाजपा उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारती है तो रोचक जंग देखने को मिलेगी। वर्तमान में इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

Read Here : Latest Hindi News Sports News | Sports News Samachar Today in Hindi

कंगना के साथ का उद्धव सरकार छत्तीस का आंकड़ा

अभिनेत्री कंगना रनौत पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर चुकी हैं। महाराष्ट्र की पूर्व उद्धव सरकार के साथ कंगना का छत्तीस का आंकड़ा रहतो है। शिव सैनिकों ने कंगना के मुंबई आने पर विरोध करने की चुनौती दी थी। केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया था।

Read More News: Latest Lifestyle News Today in Hindi | Lifestyle Samachar in Hindi

कंगना रनौत की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें, तो कंगना को आखिरी बार एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। अब वह अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसमें श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, दिवंगत सतीश कौशिक और महिमा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button