न्यूज़राजनीति

क्या इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ बसपा आएगी ?

Political News: यह बात और है कि राजनीति में कब क्या होगा कोई नही जानता। कब कौन किसके साथ रहेगा और कब साथ छोड़ेगा इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। राजनीति तो ठगीनी होती है और नेता ठग कहलाने में शरमाते भी नही। इस राजनीति का कोई आचार विचार भी नही है। कोई संस्कृति भी नही। जब जैसा तब तैसा वाली कहावत यहां लागू होती है। यहां कोई किसी पर यकीन नही करता लेकिन जनता को नेता जरूर यकीन दिलाते फिरते हैं और जनता इनके झांसे में आ जाती है। वोट देती है लेकिन जब वही नेता पार्टी बदलते है तो जनता से नही पूछते।

Also Read: Latest Hindi News Political News । News Today in Hindi

यूपी में इस बार लोकसभा चुनाव में सबकी अपनी राजनीति है। सपा इंडिया गठबंधन में है। लेकिन सपा अपने मुताबिक यूपी में सीट देना चाहती है। सपा लगभग दो दर्जन से ज्यादा सीट सहयोगी पार्टी को नही देना चाहती। सपा की राजनीति यही है कि जिन सीटों पर सपा आज तक चुनाव एनलाही जीत सकी वही सीट सहयोगी पार्टी को देने को तैयार है। हालांकि कांग्रेस अभी कुछ भी नही बोल रही है। कांग्रेस कोई बड़ा दबाव भी सपा पर नही डाल सकती। वैसे कांग्रेस भी यूपी में अपनी ताकत को समझ रही है।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

उधर मंगलवार को जब इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही थी तो कइयों की निगाह अखिलेश यादव पर टिकी थी। अखिलेश के साथ उनके चाचा राम गोपाल भी बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में सीट शेयरिंग पर खूब चर्चा हुई। सब खुश भी थे। इसी महीने के अंत तक सीट पर बात साफ हो जाएगी। लेकिन सपा को यह डर था कि कहीं कांग्रेस बसपा के साथ गठबंधन तो नही करेगी। रामगोपाल यादव ने खड़गे से सवाल पूछ लिया। यादव ने खड़गे से पूछा कि क्या कांग्रेस यूपी में बसपा के साथ गठबंधन करेगी। क्या बसपा भी गठबंधन में शामिल होगी ? एक बार तो लगा कि कांग्रेस कोई बड़ा जवाब देगी। लेकिन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रही है। यूपी में कांग्रेस सपा और जयंत के साथ मिलकर ही चुनाव में जायेगी। खड़गे ने यह भी कहा कि गठबंधन को कमजोर करने के लिए हर दिन इस तरह की खबरें मीडिया में चलाई जाती हैं कि बसपा के साथ कांग्रेस गठबंधन कर सकती है।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

जबकि सच्चाई यह है कि यह सब झूठी बात है। खड़गे ने यह भी कहा कि बसपा गठबंधन में नही आएगी ऐसे में अब किसी के साथ कोई गठबंधन संभव नहीं है। यूपी में सपा भी नही चाहती कि कांग्रेस के साथ बसपा का कोई मिलाप हो। सपा यूपी से इतर कांग्रेस कही भी बसपा से मिलाप करती है तो उसे कोई परेशानी नहीं। लेकिन खड़गे के बयान के बाद सपा खुश हो गई। अब सपा भी कांग्रेस को खुले तौर पर यूपी में दो दर्जन सीटों को दें सकती है। कहा जा रहा है कि सपा ने सीटों की पहचान भी कर ली है। जिन सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है सपा भी वहां पूरा जोर लगा सकती है। इंडिया गठबंधन की इस चौथी बैठक की यह बड़ी बात है ।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button