ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Amitabh Bachchan: ऐसा क्या हुआ कि KBC में रोते दिखें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन?

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे। उनका उम्र के इस पढ़ाव पर आना उनके परिवार से लेकर फैंस तक के लिए बेहद खुशी की बात है। फिल्मी इंडस्ट्री में उनको चाहने वालों की लिस्ट में बड़े से लेकर बच्चों तक हर वर्ग की पीढ़ी शामिल है। 80 की उम्र में भी वो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते हैं। लेकिन जल्दी ही कुछ ऐसा हुआ कि बिग भी के आंखों में आंसू आ गए। उनको रोता देख उनके फैंस भी ख़ुद को नहीं रोक पाए।

KBC में पहुंचे अभिषेक बच्चन

11 अक्टूबर को टेलीकास्ट होने वाले केबीसी शो में बिग बी के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन पहुचेंगे। उसके बाद कुछ ऐसा होगा की अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि शो में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ बिग भी की पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन भी उनको सरप्राइज़ देने पहुंचेंगी। लेकिन वो क्या बात है जिसको सुन अमिताभ बच्चन ख़ुद के आंसू नहीं रोक पाए वो तो 11 अक्टूबर को ही पता चलेगा। लेकिन अभी से ही उनके फैंस बहुत उत्सुक हो गए हैं इस एपिसोड के लिए।

Sony TV ने प्रोमो किया जारी

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर KBC शो का एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन शो होस्ट करते होते हैं तभी हूटर बजने लगता है और ऑडियंस से लेकर होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तक परेशान हो जाते हैं। तभी वो कहते हैं कि आज शो इतनी जल्दी ख़त्म हो गया क्या। तभी पीछे से उनके फिल्म का फेमस डायलॉग “कभी-कभी मेरे दिल में ये ख़्याल आता है” सुनाई देता है और अभिषेक बच्चन वो बोलते नज़र आते है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Baby Shower: अलिया भट्ट की गोद भराई में पहुचें कई सितारें, येलो सूट में अभिनेत्री भी लग रही थीं ग्लैमरेस

अभिषेक को देख बिग बी के खुशी का ठिकाना नहीं होता और फिर कुछ ऐसा होता है कि वो रो देते हैं। इसके पीछे का क्या राज़ है ये जानने के लिए लोगों को 11 अक्टूबर का इंतज़ार करना होगा। ये देखना दिलचस्प होगा की क्या बात हुई की बिग भी आंखो में आंसू आएं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button